
जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक महिलाओं ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चों की हालत सही है। जिन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।
दो लड़के दो लड़कियों को दिया जन्म
अस्पताल के स्टाफ के अनुसार जैसलमेर की रहने वाली तुल्छा पत्नी चंद्र सिंह ने बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। 4 मिनट में इन सभी का जन्म हुआ। इसके पहले भी महिला के दो बार डिलीवरी हुई लेकिन दोनों बार ही बच्चों की मौत हो गई। महिला ने ऑपरेशन के जरिए चारों बच्चों को जन्म दिया।
अस्पताल स्टॉफ ने कराई सफल डिलेवरी
अस्पताल स्टाफ के अनुसार पहले महिला की दो बच्चों की मौत हो जाने के बाद इस बार परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जब महिला की सोनोग्राफी करवाई गई तो पता चला कि उसके चार बच्चे हैं। ऐसे में अस्पताल स्टाफ के सामने चैलेंज था कि इन सभी की सफल डिलीवरी कैसे हो। लेकिन आखिरकार इसके बाद सभी बच्चों की सफल डिलीवरी करवाई गई।
यह भी पढ़ें : सुहागरात से पहले लगा दूल्हे को बड़ा झटका, ऐन वक्त पर दुल्हन ने दिखाया असली रूप
डॉक्टरों की निगरानी में महिला
भले ही महिला ने बच्चों को जन्म अब दिया हो लेकिन पिछले एक सप्ताह से वह अस्पताल में ही चिकित्सकों की निगरानी में थी। अब जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई ऐसे केस सामने आए हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में नवजात बच्चों की मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थी बस बस की आवाजें, झांक कर देखा तो रूम में बेटी के साथ...
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।