कोटा में स्कूल के पास से पकड़ाई देह व्यापार करती 13 लड़कियां, एजुकेशन हब में होने लगा धंधा

Published : Jan 22, 2024, 06:53 PM IST
spa

सार

कोटा कोचिंग के लिए देशभर में मशहूर है। यहां देशभर से बच्चे नीट और जेईई की तैयारी करने आते हैं। यहां अब देह व्यापार जमकर होने लगा है। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस ने स्कूल के पास से ही देह व्यापार करती हुई 13 लड़कियों और दो लड़कों को धर दबोचा है।

कोटा. कोटा के दादाबाड़ी क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के पास पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई की है। यहां से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लड़कियां और दो लड़कों को पकड़ा है। हैरानी की बात तो यह है कि ये सबकुछ अब स्कूलों के आसपास चल रहा है। खुले आम स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे धंधे का आनेवाली पीढ़ी पर गलता असर पड़ने लगा है। लेकिन इसके बावजूद भी इन सेंटरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।

13 युवतियां और दो युवक रंगे हाथों पकड़ाए

राजस्थान के कोटा शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पुलिस ने दो स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। जहां से 13 युवतियों और 2 संचालकों को पकड़ा है। जिसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरी कार्रवाई दादाबाड़ी क्षेत्र में की गई। दरअसल यहां पुलिस को लंबे समय से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। ऐसे में पुलिस ने रावतभाटा रोड और मल्टीपरपज स्कूल के पास चल रहे दोनों स्पा सेंटर पर यह कार्रवाई की।

कोटा में मचा हड़कंप

2 दिन पहले भी कोटा पुलिस ने इसी तरह की एक कार्रवाई को अंजाम दिया था। जिसके बाद एक और कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। दोनों संचालकों का नाम राजेश अग्रवाल और अमन पांडे है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया क्योंकि जिस क्षेत्र में दोनों सेंटर मौजूद थे वहां मार्केट में अन्य भी कई दुकानें हैं। ऐसे में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक बार मार्केट में हड़कंप मच गया। बाद में सभी को पूरे मामले का पता चल सका।

यह भी पढ़ें: बहन की सहेली को कोल्डड्रिंक पिलाकर भाई ने किया रेप, मोबाइल में कैद की अश्लील फोटो और वीडियो

कई राज्यों से आ रही युवतियां

आपको बता दे कि राजस्थान में पड़ोसी राज्यों से युवतियों को लाया जाता है। और फिर उन्हें देह व्यापार के काम में धकेल दिया जाता है। हालांकि इसे रोकने के लिए पुलिस अभियान तो चलती है लेकिन उसमें केवल शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करके वापस छोड़ दिया जाता है। इस पर कड़ी कार्रवाई पीटा एक्ट के तहत होती है। लेकिन राजस्थान में ऐसे बेहद कम मामले हैं जिनमें पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई हो।

यह भी पढ़ें:  हनीमून पर जाने से पहले नई नवेली 23 साल की दुल्हन की मौत, रो-रोकर बेहाल हुआ पति

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी