नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 दोस्तों की एक साथ मौत, पुलिस को बटोरने पड़े शरीर के टुकड़े

Published : Jan 22, 2024, 11:36 AM IST
Rajasthan horrific road accident

सार

राजस्थान में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें राजस्थान के 5 दोस्तों की मौत हो गई है। जवान युवकों की मौत से कई घरों में मातम पसर गया है।

उदयपुर. रौंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा राजस्थान के उदयपुर जिले में देर रात हुआ है। पांच दोस्त जो अपने घर लौट रहे थे। वे अब कभी घर नहीं लौट सकेंगे। पांचों की लाशें टुकड़ों में बंट गई है। शवों को जमा कर पुलिस ने मुर्दाघर में रखवाया है। पांचों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है घरों में। सभी एक ही कस्बे के रहने वाले थे और सभी की उम्र बीस से चौबीस साल के बीच की थी। जवान मौतों ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना उदयपुर जिले के बेकरिया थाना इलाके की है।

नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि बेकरिया थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले गोगुंदा -पिंडवाड़ा नेशन हाइवे पर उखलिया सुरंग के नजदीक यह सड़क हादसा हुआ। पांचों दोस्त जीप में सवार थे। तभी सुरंग के नजदीक आने के दौरान जीप अचानक बेकाबू होकर फिल्मी अंदाज में पलटती चली गई। जब तक जीप थमती तब तक तीन दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जीप खून से सन चुकी थी। बेकरिया पुलिस को किसी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे पैट्रोलिंग एंबुलेंस टीम को बुलाया गया। पता चला दो जनों की सांसे चल रही है। दोनो को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तब दोनो ने भी दम तोड़ दिया था।

इनकी हुई हादसे में मौत

पुलिस ने बताया कि सभी उदयपुर के ही रहने वाले थे। घाटाबाड़ी कस्बे के नजदीक अलग अलग क्षेत्र में रहते थे। उनकी पहचान पूना, मनोज, भीमा, नाथू के रूप में हुई है। एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। सभी गरासिया समाज से ताल्लुक रखते हैं। जीप भी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश