महाशिवरात्रि पर कोटा में बड़ा हादसा: शिव बारात में 14 बच्चे बिजली के तार से चिपके

Published : Mar 08, 2024, 01:52 PM ISTUpdated : Mar 08, 2024, 05:01 PM IST
kota news

सार

देशभर में हर्ष-उल्लास के साथ महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की पूजा की जा रही है। हर शिव मंदिर से उनकी बारात निकल रही है। लेकिन राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हो गया। जहां शिव बारात के दौरान 14 बच्चे करंट की चपेट में आ गए।

कोटा (राजस्थान). कोटा से बड़ी खबर आ रही है। कोटा से सांसद ओम बिरला भी इस बारे में जानकारी ले रहे हैं। अस्पताल में भीड़ जुट रही है। जिसने आयोजन किया था लोगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने उसे छुड़ाया है। पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। दरअसल कोटा जिले में कुछ देर पहले बड़ा घटनाक्रम हुआ है। कुन्हाड़ी थाना इलाके से होकर गुजरने वाली शिव बारात में करंट फैल गया है। इस हादसे में चौदह बच्चे अभी तक घायल हो चुके हैं। कुछ की हालत तो बेहद ही गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भीड जुट रही है।

कोटा में शिव बारात में हुआ ऐसे हादसा

दरअसल कुछ देर पहले कुन्हाड़ी थाना इलाके में स्थित काली बस्ती में कुछ लोगों ने शिव बारात का आयोजन किया। इसमें शिव जी की बारात में नाचते गाते करीब पचास से ज्यादा बच्चे भी शामिल थे। उनमें से ही एक बच्चे हाथ में धार्मिक झंड़ा भी था। यह झंडा वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया और उसके बाद करंट फैलता चला गया। मौके पर भगदड़ मच गई।

कोटा अस्पताल में भर्ती हुए मासूम बच्चे

लोगों ने झुलसे हुए बच्चों को नजदीक निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोटा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमबीएस अस्पताल में कई बच्चों को भर्ती कराया गया है। चार बच्चे ऐसे हैं जो करीब तीस फीसदी से सत्तर फीसदी तक झुलस गए हैं। उधर आयोजकों को बच्चों के माता पिता ने बुरी तरह से पीट दिया है। उनका भी उपचार कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल में उपस्थित है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी