ट्रेन से उतरी और पैसेंजर की तरह चली गई, लेकिन इस लड़की ने 3 स्टेट को हिला डाला

Published : Jan 08, 2025, 01:50 PM ISTUpdated : Jan 08, 2025, 01:52 PM IST
 this gir Case filed againstl in Maharashtra Rajasthan

सार

कोटा स्टेशन से हथकड़ी छुड़ाकर भागी लड़की सानिया उर्फ़ गुड़िया को पुणे से गिरफ्तार किया गया। 4 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल सानिया पर महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में केस दर्ज हैं।

कोटा. खबर राजस्थान के कोटा शहर से है। कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से सानिया उर्फ़ गुड़िया नाम की लड़की को अरेस्ट किया है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है, लेकिन पिछले कुछ समय से हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही थी। उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुणे के एक कारोबारी को साइबर फ्रॉड में फसाया और 4 करोड रुपए ठग लिए। लेकिन इस केस में राजस्थान पुलिस भी शामिल हो गई , अब पुलिस ने लड़की को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है ।

यह भी पढ़ें-कोटा में फिर एक NEET स्टूडेंट का अंत: मौत के फंदे पर लटक गया हरियाणा का नीरज

एक राज्य के बाद दूसरे राज्य में देती थी वारदात को अंजाम

दरअसल सानिया और उसकी टीम ने मिलकर पुणे के एक कारोबारी को ठगा । ठगी की यह वारदात पिछले साल जनवरी के महीने में हुई थी। पुणे की पुलिस को पता चला और पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में जाकर छापा मारा । वहां से सानिया और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया । उन्हें ट्रेन के जरिए यह लोग पुणे ले जा रहे थे ।

महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में केस दर्ज 

इस दौरान ट्रेन कुछ देर के लिए राजस्थान के कोटा शहर में रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। सानिया हथकड़ी में से हाथ निकालकर फरार हो गई थी। इस मामले में कोटा जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी । अब पता चला कि सानिया वापस पुणे पहुंच गई । उसे पुणे में देखा गया तो पुणे की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अब जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। कोटा जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया है । उसके खिलाफ महाराष्ट्र , राजस्थान और हरियाणा में केस दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें-हैंडसम फौजी ने कश्मीर में खुद को मारी गोली: वजह एक लड़की, जिसके पास थे सीक्रेट

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट