चुनाव होते ही कई नेताओं को पार्टी से बाहर करेगी कांग्रेस, लिस्ट हो गई तैयार

Published : May 07, 2024, 03:12 PM ISTUpdated : May 07, 2024, 03:19 PM IST
chunav

सार

चुनाव होते ही कांग्रेस कई नेताओं को पार्टी से बाहर करने वाली है। ऐसे नेताओं की लिस्ट भी तैयार हो गई है। चूंकि कई नेता पार्टी में होकर भी निष्क्रिय हैं। ऐसे नेताओं को पार्टी में रखने से भी पार्टी को कोई फायदा नहीं है। इस कारण ये कदम उठाया जा रहा है।

जयपुर. लोकसभा चुनाव का परिणाम आने में करीब 27 दिन का समय बचा हुआ है। इस बार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को कई लोकसभा सीटों पर टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

इन पदाधिकारियों को बाहर करेगी कांग्रेस

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी, पार्टी में निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी और उनकी जगह नए लोगों को पार्टी में शामिल करेगी। पार्टी से बाहर होने वाले लोगों में उपाध्यक्ष, महासचिव ,जिला और ब्लॉक लेवल तक के पदाधिकारी शामिल है। प्रदेश के पार्टी मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले को लेकर सभी लोगों से उनका स्पष्टीकरण मांगा है।

कांग्रेस पदाधिकारी निष्क्रिय

करीब 15 से 20 महासचिव, तीन उपाध्यक्ष और 50 से 60 प्रदेश सचिव सहित 300 मंडल अध्यक्ष ऐसे हैं जो निष्क्रिय है। वही आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर बैठे  पदाधिकारियों को अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन करीब 400 से ज्यादा  पदाधिकारी उन इलाकों में गए ही नहीं।

यह भी पढ़ें : सुहागरात से पहले लगा दूल्हे को बड़ा झटका, ऐन वक्त पर दुल्हन ​ने दिखाया असली रूप

इन्हें किया था पार्टी से बाहर

जिसके चलते अब कांग्रेस पार्टी में ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकलना के बारे में तय किया है। आपको बता दे कि  अभी बीते दिनों की पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बालेंद्र शेखावत पूर्व विधायक अमीन खान और पूर्व विधायक तेजपाल मिर्धा को पार्टी से निष्कासित किया था। अब देखना होगा कि परिणाम आने के बाद ऐसी कौन से नाम है जिनका कांग्रेस पार्टी से नाता नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें : बेटी के कमरे से आ रही थी बस बस की आवाजें, झांक कर देखा तो रूम में बेटी के साथ...

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी