चंबल में लुक्का गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली...गिरफ्तार

Published : Aug 19, 2023, 01:14 PM ISTUpdated : Aug 19, 2023, 01:20 PM IST
police encounter

सार

धौलपुर के आंगई बांध के पास डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग की पुलिस के साथ शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान धर्मेंद्र लुक्का तो भाग निकला लेकिन बदमाश रवि और अशोक गोली लगने से घायल हो गए।दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

धौलपुर। चंबल के बीहड़ों में एक बार फिर पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई है। राजस्थान के डकैत धर्मेंद्र गुर्जर उर्फ लुक्का के बीच देर रात मठभेड़ हुई थी लेकिन वह बच निकला। मुठभेड़ में लुक्का के भाई रवि गुर्जर और एक अन्य साथी अशोक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दोनों फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली से घायल हो गए हैं। पूरा घटनाक्रम देर रात लगभग 2:00 बजे धौलपुर स्थित अंगाई थाना इलाके का है।

पांच पुलिस की टीम पहुंची थी लुक्का को घेरने
धौलपुर एसपी को देर रात सूचना मिली थी की लुका गुर्जर, एक महिला और छह अन्य डकैतों के साथ बीहड़ की तरफ देखा गया है। एक साथ पांच पुलिस टीम में मौके पर पहुंची और डकैतों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख डकैत ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके साथियों ने भी तड़ातड़ पुलिस पर गोलियां चलाईं। 

ये भी पढ़ें राजस्थान से बड़ी खबर: सवेरे सवेरे डकैतों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 6 सुनार की तिजोरी लूटकर भागे हैं डकैत

मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
अचानक हुई फायरिंग से पुलिस वाले भी बौखला गए और उन्होंने डकैतों को जवाब देना शुरू किया। पुलिस फायरिंग में दो डकैत रवि गुर्जर और अशोक गुर्जर घायल हो गए। इसके बाद उनके साथी उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

25 हजार का इनामी है लुक्का
25000 के इनामी डकैत लुक्का गुर्जर और उसकी प्रेमिका अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बाजरे के खेत में गायब हो गए। कल रात से पुलिस उन्हें तलाश रही है। जबकि रवि और अशोक को पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ऑपरेशन शरीर से गोली निकाली जानी है। दोनों के पैरों में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें जम्मू-कश्मीर में LoC पर सुरक्षा बलों ने किया घुसपैठ नाकाम: हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी एनकाउंटर में ढेर

5 सालों में पुलिस ने तीन बार पकड़ा लुक्का गुर्जर को
धौलपुर पुलिस ने बताया कि लुक्का गुर्जर 25000 का इनामी डकैत है। उसका भाई रवि 15000 का इनामी है। दोनों एमपी और राजस्थान में कई वारदातों में वांटेंड हैं। 5 सालों में डकैत लुक्का गुर्जर को धौलपुर पुलिस ने तीन बार अरेस्ट किया है, लेकिन बेल पर छूटने के बाद उसने पुलिस के खिलाफ ही वारदातें की हैं।

कई मंत्री और विधायकों को दी है धमकी
डकैत लुक्का गुर्जर और उसके साथियों ने राजस्थान सरकार में मंत्री रमेश मीणा और कुछ विधायकों को जान से मारने की धमकी तक दे रखी है। वह पुलिस के हाथ कल रात को लग जाता लेकिन बच निकला। लुक्का की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं। कुछ समय पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटा था, फिर फरार हो गया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल