यूपी-हरियाणा और राजस्थान के कई दूल्हों को नचा चुकी है यह दुल्हन, पढ़ें इसके कारनामें...

Published : Dec 29, 2023, 01:53 PM ISTUpdated : Dec 29, 2023, 06:46 PM IST
luteri dulhan

सार

राजस्थान के भरतपुर एक परिवार लाखों रुपए खर्च करके दुल्हन लेकर आया था। लेकिन विदाई के वक्त उसकी असलियत सबको पता लग गई। वह तीन-तीन बच्चों की मां निकली। इतना ही नहीं वो राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में  युवाओं को फंसा चुकी है।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। इस दुल्हन ने केवल भरतपुर ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में लड़कों को अपने जाल में फंसाया था। हकीकत में यह दुल्हन तीन बच्चों की मां है। जो गैंग के लोगों के साथ मिलकर युवाओं को अपने जाल में फंसाती है।

लाखों रुपए खर्च करके लाए थे दुल्हन

भरतपुर पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर को संजय सिंह की शादी लुटेरी दुल्हन से हुई। शादी में दूल्हे के परिवार ने लाखों रुपए खर्च किए। 27 दिसंबर को विदाई होने के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी। इसी दौरान उसने अपने पति संजय से 12 हजार रुपए मांगे। संजय ने पैसे तो दे दिए लेकिन उसे शक हो गया कि कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ है। ऐसे में उसने दुल्हन पर पूरी नजर बनाए रखी। दुल्हन ने ससुराल से भागने की कोशिश भी की लेकिन वह पकड़ी गई। जिसके बाद संजय ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।

कई राज्यों में दर्जनों को फंसा चुकी है यह लुटेरी दुल्हन

पुलिस ने जब दुल्हन से पूछताछ की तो सामने आया कि वह तो राजस्थान ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य कई राज्यों के युवाओं को अपने जाल में फंसा चुकी है। उसके साथ गैंग में उत्तर प्रदेश के चंदौली और गाज़ीपुर इलाके के युवक मिले हुए हैं। सभी साथ मिलकर लोगों के साथ शादी के नाम पर ठगी करते हैं।

तीन बच्चों की मां निकली दुल्हन

पुलिस पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। पुलिस ने दुल्हन के बताए अनुसार गैंग के अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पूरी पुलिस जांच होने पर ही पता चल पाएगा कि आखिरकार गैंग ने देश में कितने युवाओं को अपना शिकार बनाया था।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल