शादी की शहनाई से पहले 2 परिवार में मातम, कोटा में जीजा-साले की दर्दनाक मौत

Published : Sep 22, 2023, 08:50 PM ISTUpdated : Sep 23, 2023, 10:37 AM IST
drown1

सार

राजस्थान में कोटा में शादी से पहले दो घरों में मातम के स्वर गूंजने लगे। सगाई के बाद ससुराल आए युवक साले के साथ बांध पर नहाने चला गया। इस दौरान पांव फिसलने से जीजा, साले दोनों गहरे पानी में समा गए। 

कोटा। जरा सी लापरवाही ने एक ही पल में दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दी। कुछ ही पलों में दुल्हन का इकलौता भाई और होने वाला पति हमेशा के लिए काल के गाल में समा गया। सगाई के बाद पहली बार युवक होने वाले साले के कोटा में अपने ससुराल आया था। जनवरी युवक की शादी भी होने वाली थी। कुछ महीने बाद दोनों घरों में शादी की शहनाई बजने वाली थी लेकिन अब मातम छा गया है। 

बांध पर नहाने के दौरान हादसा
कोटा जिले के सांगोद इलाके में स्थित गुरायना गांव में एक बांध पर नहाते समय 20 साल के जितेंद्र और 27 साल के लोकेश की जान चली गई। कल दोपहर में दोनों बांध पर नहाने के लिए गए थे। वहां नहाते समय पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में डूबते चले गए। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद आज दोनों के शव गहरे पानी से निकाले।

पढ़ें रक्षाबंधन से पहले छिन गईं तीन बहनों की खुशियां, तालाब में नहाने गया भाई गहरे पानी में समाया

जनवरी में होनी थी लोकेश की शादी
गुरायना गांव में रहने वाले मोहनलाल की इकलौती बेटी की शादी कोटा जिले में ही रहने वाले लोकेश के साथ तय हुई थी। दोनों की सगाई करीब 2 महीने पहले हो गई थी और जनवरी में उनकी शादी होनी थी। पिछले कुछ दिनों से लोकेश का साला जितेंद्र उसे अपने गांव बुला रहा था। गुरुवार दोपहर में जितेंद्र के बुलाने पर लोकेश उसके साथ उसके गांव आया था और परिवार से मिलने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था।

घर लौटते समय बांध पर नहाने रुक गए
रास्ते में एक बांध के अनिकेट पर दोनों नहाने रुक गए। दोनों बांध पर नहा रहे थे कि अचानन गहरे पानी में समा गए। बांध पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक का पैर फिसला, दूसरा उसे बचाने के चक्कर में डूब गया। दोनों गहरे पानी में चले गए। पुलिस ने बताया कि जीजा और साला दोनों प्राइवेट जॉब करते थे और अलग-अलग कंपनियों में थे। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी