चित्तौड़गढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, वजह चौंकाने वाली

Published : Sep 06, 2023, 06:56 PM IST
firing0

सार

चित्तौड़गढ़ में युवक की भेड़ चोरी के शक में गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवकी की लाश भी बाद में खेत में छिपा दी गई थी। जांच में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

चित्तौड़गढ़। जिले के कनेरा थाना क्षेत्र के पीलखेडी और मैलाना गांव के बीच जंगल में रेबारियों के डेरों से भेड़ चोरी करने‌ के आरोप में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को ठिकाने भी लगा दियाा।‌ पुलिस को जब सूचना मिली तो 2 दिन बाद आरोपी को छानबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

रेबारियों के डेरे पर बाइक से आए थे तीन लोग
पाली जिले के थाना रानी के रावी दुदवड़ के रहने वाले रूपा राम रेबारी (40) को कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया 03 सितम्बर की आधी रात को पीलखेड़ी और मैलाना गांव के बीच जंगल में रेबारियों के डेरों पर मोटर साइकिल पर सवार होकर कंजर जाति के तीन व्यक्ति आए। डेरों पर भेड़ों और ऊटों की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति ने उनके आने की खबर अपने साथी रूपा राम को दी। रूपा राम रेबारी अपने साथ मे बंदूक लेकर आया। 

पढ़ें. राजस्थान में शादी से पहले दूल्हे को गोली मारी, मां आई तो उसे भी मार डाला, वजह शॉकिंग…

भेड़ चोर के शक पर चला दी गोली
आरोपी रूपा ने भेड़ चोरी करने वालों के होने शक पर उनपर फायर कर दिया। गोली लगने से दुधीतलाई थाना बिजयपुर निवासी अंतिम कंजर (25) की मृत्यु हो गई। बाकी के दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। अगले दिन रेबारियों के डेरे वहां से रवाना हो जाने के बाद लोग अंतिम की लाश को ढूंढने जंगल की ओर गए, लेकिन उन्हें शव नहीं मिला। कनेरा थाना में हत्या का प्रकरण दर्ज करने के बाद डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा ने जांच शुरू की। 

पढ़ें Aligarh Double Murder: प्रॉपर्टी के लिए पति की तेरहवीं के दिन देवरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस ने गिरफ्तार कर लाश बरामद की
जांच अधिकारी डीएसपी बेनी प्रसाद आरोपी रूपा राम रेबारी को डिटेन किया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक अंतिम की लाश को आरोपी की निशानदेही पर दस्तयाब कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंपी दिया गया।  

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट