राजस्थान के सीकर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने मां-बेटे की एक साथ हत्या कर दीी। दुखद बात यह है कि मृतक युवक की 8 दिन बाद शादी होनी थी, इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आठ सितंबर को जिस दूल्हे की शादी होने वाली थी, उस होने वाले दूल्हे को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर मां आई तो उस पर भी फायर करने की कोशिश की गई, गोली नहीं चली तो मां की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड का खुलासा आज सीकर पुलिस करने जा रही है। मामला खंडेला थाना इलाके का है। डबल मर्डर की यह वजह बेहद ही हैरार करने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां और बेटे को एक साथ दरिंदों ने मार डाला

मामले की जांच कर रही खंडेला थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात थाना इलाके में स्थित एक घर से लोकेश ओर उसकी मां सजना देवी के शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले दोनो की हत्या कर दी गई थी। दो दिन से उनके रिश्तेदार लगातार उनको फोन कर रहे थे लेकिन वे लोग फोन नहीं उठा रहे थे। इस कारण वे घर आए और जब दरवाजा बंद देखा तो रवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर मां और बेटे के शव पड़े थे।

8 सितंबर को होनी थी शादी...अब बारात की जहग निकली अंतिम यात्रा

खंडेला पुलिस ने बताया कि लोकेश की शादी की तैयारी चल रही थी। उसकी शादी आठ सितंबर को होनी थी। मां और परिवार के अन्य सदस्य शादी की तैयारियों मं लगे हुए थे। दरअसल लोकेश की शादी के लिए उसका दोस्त कमलेश बिचौलिया की भूमिका निभा रहा था। उसने लोकेश को कुछ फोटोज दिखाए थे और उनमें से एक पसंद आने पर लोकेश की शादी कराने की बात की थी। लोकेश शादी को तैयार हो गया था और आठ सितंबर का मुहुर्त भी निकाल लिया था। लेकिन जांच में सामने आया कि कमलेश सिर्फ अपने दोस्त लोकेश से रूपए ऐंठ रहा था, कोई लड़की थी ही नहीं जिससे शादी कराई जानी थी। इसी बात पर दोनो का विवाद हुआ और कमलेश ने अपने कुछ साथियों की मदद से लोकेश की हत्या कर दी और उसकी मां को भी मार डाला।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में राक्षस बना एक भाई, बहन के बदले के लिए पार कर दी हैवानियत की सारी हदें