पाली की खबरः पेट में दर्द है...14 साल की लड़की की रिपोर्ट देख हर कोई शॉक्ड

Published : Jul 25, 2024, 10:18 AM ISTUpdated : Jul 25, 2024, 11:05 AM IST
pail

सार

राजस्थान के पाली जिला में एक शादीशुदा युवक ने अपनी ही 14 साल की चचेरी बहन के साथ रेप किया। आरोपी कई महीनों तक दरिंदगी करता रहा, यहां तक की पीड़िता को प्रेग्नेंट तक कर दिया। जब वो पेट से हो गई तो आरोपी फरार हो गया। 

जयपुर.  राजस्थान के पाली जिला से एक शर्मनाक घटना ने भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्तों को कलंकित कर दिया है। 6 साल की बेटी के पिता ने अपनी 14 साल की चचेरी बहन से रेप किया। आरोपी एक-दो बार नहीं, कई महीनों तक पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। जब उसे पता चला कि वह 7 महीने की गर्भवती हो गई है, तब बेटी और बहन दोनों को छोड़कर फरार हो गया। मारवाड जंक्शन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमार कर रही है।

माता-पिता की हो चुकी है मौत, चचेरे भाई के पास रह रही थी पीड़िता

मामले की जांच पड़ताल कर रही मारवाड जंक्शन थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के ननिहाल पक्ष ने आकर मामला दर्ज कराया है। बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ गांव में रह रही थी। दोनों मजदूरी करने जाते थे। आरोपी की 6 साल की बच्ची भी है। आरोपी की दो शादियां हुई लेकिन दोनों ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। आरोपी काफी समय से अपने चचेरी बहन का यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने यह बात परिवार को बताने की बात कही तो आरोपी उसे घर से निकालने की धमकी देकर दरिंदगी करता रहा।

ननिहाल पक्ष के लोग मिलने आए तब बच्ची ने कहा- पेट में दर्द है

मारवाड़ जंक्शन थाने की पुलिस अधिकारी सरोज देवी ने बताया कि बच्ची के माता और पिता की तो मौत हो चुकी है। उसके ननिहाल पक्ष वाले कभी-कभार उसे संभालने आते थे। पिछले सप्ताह वे लोग बच्ची से मिलने आए। पीड़िता ने उनसे कहा कि कई दिनों से उसका पेट दर्द हो रहा है। भाई दवा नहीं दिला रहे हैं। वो लोग उसे अस्पताल लेकर गए और जांच की गई तो पता चला बच्ची 7 महीने की गर्भवती है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और अब केस दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने बना DSP, पढ़ें झुंझुनू की दिमाग चकरा देने वाली खबर

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी