जन्मदिन और भाई दूज मनाया तो देना पड़ेगा 1 लाख का जुर्माना?, यहां सुनाए गए फरमान

Published : Feb 06, 2025, 01:04 PM IST
Meena Samja Panchayat

सार

राजस्थान में मीणा समाज ने कई नए नियम लागू किए हैं, जिनमें जन्मदिन मनाने पर रोक और नशे पर जुर्माना शामिल है। 1 मार्च 2025 से लागू होने वाले इन नियमों का उल्लंघन करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में हुई मीणा समाज की महापंचायत आज पूरे देश में चर्चा में है। यहां पंचायत में समाज सुधार को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। दरअसल हाल ही में करौली में एक शादी के दौरान लड़की नापसंद करने के विवाद को लेकर दूल्हे के छोटे भाई की मूंछ और सिर के बाल काट दिए गए थे। जिसके चलते यह महापंचायत बुलाई गई।

बारात में डीजे, लड़का नहीं देखेगा लड़की यह सब बंद

  • जन्मदिन मनाना बंद किया जाएगा
  • लड़का और लड़की को शादी के लिए दिखाना होगा तो घर का एक सदस्य साथ जाएगा। 
  • गोद भराई की रस्म बंद की जाएगी।
  • दहेज प्रथा को ओपन नहीं दिखाना है। 
  • समाज में टीका प्रथा पर भी रोक रहेगी। 
  • बारात भी दिन के बजाए रात में जाएगी।
  • बारात में डीजे भी नहीं रहेगा।
  • शादी के कार्ड सोशल मीडिया और फोन के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • भैया दूज के त्यौहार पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 
  • अश्लील वीडियो और नचनियों को बुलाने पर प्रतिबंध रहेगा। 
  • शादी विवाह में आतिशबाजी नहीं होगी। 
  • सोशल मीडिया पर आपस में गाली-गलौज नहीं किया जाएगा। 
  • अंधविश्वास, यज्ञ, भागवत और पैदल यात्रा जैसे आयोजन नहीं होंगे।
  •  समाज के युवाओं को नशे से दूर रहना होगा।

सभी नियम 1 मार्च 2025 से लागू

महापंचायत में यह फैसला किया गया है कि यह सभी नियम 1 मार्च 2025 से लागू होंगे। यदि इसके बाद में कोई उल्लंघन करता है तो उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि राजस्थान में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में समाज की महापंचायत बुलाई जाती है। जब कोई विवाद नहीं सुलझता तो महापंचायत जो भी फैसला करता है उसे स्वीकार किया जाता है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kota Horror: कोटा में C-सेक्शन के बाद 4 महिलाओं की मौत, डिब्बे में मिली बच्चेदानी? मचा हड़कंप
Ajmer Dargah News: अजमेर दरगाह की 'बड़ी देग' में कूदे युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल