कोलकाता के बाद जोधपुर अस्पताल में दरिंदगी, बीमार नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

Published : Aug 27, 2024, 06:17 PM ISTUpdated : Aug 27, 2024, 06:19 PM IST
molestation with hospitalized minor girl in jodhpur

सार

जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय लड़की के साथ दो सफाई कर्मचारियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता पहले से ही बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी, आरोपियों ने जांच के बहाने उसे वार्ड से बाहर ले गए और घटना को अंजाम दिया।

जोधपुर, राजस्थान के सरकारी अस्पताल में बीमार लड़की से गैंगरेप, सफाई कर्मचारी जबरन वार्ड के पीछे ले गए बुरी हालत में परिवार को वापस मिली लड़की जोधपुर राजस्थान में एक बार फिर से नाबालिग लड़की रेप का शिकार हुई है। इस बार जोधपुर जिले में पंद्रह साल की लड़की के साथ दरिंदगी की गई है। उसे बुरी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह पहले से ही बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी। आज तड़के जब परिवार के लोग कुछ देर के लिए इधर - उधर हुए तो चैकअप के नाम पर दो सफाई कर्मचारी उसे वार्ड के बाहर सुनसान में ले गए और वहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसे वैसे ही अधमरी हालत में छोड़कर फरार हुए, लेकिन पुलिस ने उनको काबू कर लिया है।

जांच के नाम पर लड़की को ले गया अपने साथ

इस पूरे घटनाक्रम में फिलहाल किसी पुलिस अधिकारी का अधिकृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। लड़की कुछ दिन से सरकारी अस्पताल में ही भर्ती थी और वह कॉटेज वार्ड में इलाज करा रही थी। परिवार के लोग उसके साथ ही थे। लेकिन देर रात किसी जांच के लिए सफाई कर्मचारी ने परिवार को बताया था और बाद में आज इसी जांच के नाम पर लड़की को अपने साथ ले गए।

पहले से बीमार थी और वीभत्स घटना के बाद हालत बिगड़ी

पुलिस ने फोरेसिंक की टीम को मौके पर बुलाया है। लड़की का मेडिकल कराया गया है और उसकी रिपोर्ट आना बाकि है। वह पहले से ही बीमार चल रही है और इस वीभत्स घटना के बाद वह और ज्यादा बीमार हो गई है। दोपहर तक वह बयान देने की हालत में नहीं थी, बस रोऐ जा रही थी। हांलाकि उसने इशारों से पुलिस को उसके साथ रेप करने वाले आरोपियों के बारे में जरूर बताया है। पुलिस ने भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज में जांच की है। आरोपी उस फुटेज में दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की तैयारी कर रहे हैं। 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश