पाली में पहाड़ी के चारों ओर पानी बीच में फंसे सैकड़ों बंदर, नाव से पहुंचाया जा रहा भोजन

Published : Oct 11, 2023, 04:07 PM IST
monkey

सार

पाली में एक पहाड़ी पर बड़ी संख्या में 48 दिन से बंदर फंसे हुए हैं। जवाई बांध खोलने से पहाड़ी के चारों ओर पानी आ जाने से बंदर वहां से निकल नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों को पता चला तो उनके लिए राहत सामग्री ले जा रहे हैं।

पाली। राजस्थान के पाली जिले में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां जिले के पश्चमी क्षोर पर स्थित पहाड़ी पर सैकड़ों की संख्या में बंदरों का झुंड करीब 48 दिनों से फंसा हुआ है। दरअसल पहाड़ी के चारों तरफ जवाई बांध का पानी आ जाने से बंदरों के लिए निकलने का रास्ता ही बंद हो गया है। इस कारण कई बंदरों के जीवन पर भी संकट आ गया है। जानकारी पर आसपास गांव के लोग बंदरों के खाने-पीने की सामग्री नाव से जाकर पहुंचा रहे हैं।

देवगिरि माता मंदिर की पहाड़ी पर फंसे बंदर
जवाई बांध के मोरी ग्राम इलाके के डूब क्षेत्र में देवगिरि माता का मंदिर मौजूद है। यहां भोजन की तलाश में बंदरों का झुंड मंदिर की पहाड़ियों पर आया हुआ। था। बंदर कुछ दिन से वहीं पर फल-फूल खाकर रहे थे। इस दौरान जवाई बांध का पानी छोड़ दिया गया। अब पहाड़ी के चारों तरफ पानी भर जाने से बंदर टापू पर फंस गए हैं। गहरे पानी के कारण वे वहां से निकल ही नहीं पा रहे हैं और उनके लिए खाने की भी व्यवस्था वहां नहीं है। 

पढ़ें  सिरोही में निकली बंदर की शवयात्रा, हिन्दू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

नाव से पहुंचाई जा रही भोजन सामग्री 
पहाड़ी पर बंदरों के फंसे होने की जानकारी हुई तो अब उनके लिए वे भोजन सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं। गांव के लोग नाव से बंदरों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था उपलब्ध करा रहे हैं। तमाम संगठनों के लोग हर रोज बंदरों के लिए नाव से भोजन लेकर पहाड़ी पर जाते हैं ताकि उनका जीवन बचा रहे।  

सेणा जीवदा वन्य जीव संस्था के पदाधिकारी बंदरों के लिए भोजन सामग्री ले जा रहे हैं।  48 दिनों से बंदर यहां फंसे हुए है जिस कारण अब वहां के पेड़ों की पत्तियां भी उनके खाने के लिए नहीं बची हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल