राजस्थान के इस डॉक्टर ने कर दिया गजब का कारनामा, खुद व्हीलचेयर पर लेकिन 100 से ज्यादा लोगों का कर दिया ऑपरेशन

Published : Jul 01, 2023, 01:36 PM IST

भरतपुर (bharatpur News). राजस्थान में एक ऐसे डॉक्टर है जिन्होंने अपनी कमजोरी को मजबूरी नहीं बनने दिया। भले ही एक हादसे के बाद वे पैरालिसिस हो गए हो लेकिन उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा और व्हील चेयर पर बैठ कर 100 से अधिक ऑपरेशन कर चुके है।

PREV
15

डॉक्टर को धरती पर इंसान के रूप में जाना जाता है। जब भी कोई बीमार हो जाता है तो परिवार वाले डॉक्टर पर ही सब कुछ छोड़ देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक ऐसा डॉक्टर भी है जिसका आधा शरीर काम नहीं करता है लेकिन इसके बावजूद भी वह डॉक्टर अब तक 100 से ज्यादा लोगों का ऑपरेशन कर चुका है। जो सभी अभी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

25

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले डॉक्टर जगवीर सिंह की। जिन्हें हमेशा से साइकिलिंग का शौक था। वह कई टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेते। साल 2021 में उन्होंने पुणे में आयोजित 200 किलोमीटर की एक साइकिल रेस में हिस्सा लिया। लेकिन पहाड़ी पर आयोजित इस रेस में डॉक्टर अपनी साइकिल के साथ 70 किलोमीटर की स्पीड से नीचे आ गिरे। ऐसे में करीब 25 दिनों तक उनका आईसीयू में इलाज चला।

35

तब पता चला कि डॉक्टर के शरीर का आधा निचला हिस्सा अब काम नहीं करेगा। करीब चार-पांच महीने तक डॉक्टर का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला लेकिन फिर डॉक्टर को पता चल चुका था कि अब वह कभी ठीक नहीं हो पाएंगे ऐसे में डॉक्टर ने सोच लिया कि अब चाहे कुछ भी हो मुझे व्हील चेयर पर ही अपनी पूरी जिंदगी गुजारनी है। इसके बाद डॉक्टर को व्हील चेयर पर ही शिकागो के एक रिहैब सेंटर में ले जाया गया जहां डॉक्टर अपने ज्यादातर काम खुद करना सीख गए।

45

यहां रहते हुए उन्होंने हैंड साइकिलिंग और सीलिंग सीखना भी शुरू कर दिया। जब डॉक्टर वहां से लौटे तो उन्हें काफी ज्यादा अच्छा लगा मानो इस तरह की कोई नया जीवन जी रहे हैं। इंडिया आने के बाद डॉक्टर ने हैंड साइकिलिंग और स्विमिंग के अपने जीवन का हिस्सा बना लिया।

55

जिसके बाद डॉक्टर व्हील चेयर पर ही हॉस्पिटल जाने लगे। अब तक वह आर्थो के करीब 100 से ज्यादा ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर का कहना है कि इंसान का शरीर उसका कितना साथ दे रहा है यह जरूरी नहीं है जरूरी यह है कि उसकी विल पावर कितनी है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories