2 दोस्तों की रहस्यमय मौत: रेलवे ट्रैक पर मिले शव, वजह थीं दोनों पत्नियां

Published : Aug 10, 2024, 06:21 PM IST
Rajasthan

सार

बीकानेर में रेलवे ट्रैक पर दो दोस्तों के शव मिले हैं। एक शव ट्रेन से कटा हुआ मिला, जबकि दूसरे के शरीर पर चोटों के निशान हैं। दोनों युवक कल रात से लापता थे।

बीकानेर (राजस्थान). बीकानेर शहर से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दो दोस्तों की लाश मिली। जवान बेटों की लाश देखकर परिवार आंसू नहीं रोक सका । आज दोपहर में पुलिस को इसकी सूचना मिली । उसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की । जीआरपी थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम को जांच रही है ।

रेलवे ट्रैक के पास इस हालत में मिलीं दोनों की लाशें

जांच पड़ताल करने पर सामने आया बीकानेर शहर में स्थित शिवा कॉलोनी में रहने वाले दो दोस्त कल रात से लापता थे । उनके नाम राजेश और छगन भाटी है ।‌ दोनों की लाश जोड़बिड क्षेत्र के पास डंपिंग यार्ड के नजदीक मिली है । राजेश का शव ट्रेन से बुरी तरह कट गया है। जबकि छगन की बॉडी रेलवे ट्रैक के पास चोटिल हालत में मिली है ।

दोनों पत्नी बिहार से आईं थीं राजस्थान

दोनों के परिजनों को आज इस बारे में जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। राजेश के परिवार ने पुलिस को बताया कि राजेश कई दिनों से तनाव में था । उसकी दो बार शादी हुई थी , दोनों पत्नी बिहार से आई थी । दोनों ही घर से जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। उसका दोस्त छगन उसके साथ रहता था । वह राजेश को सांत्वना देता था और आगे बढ़ाने की सलाह देता था । कल रात दोनों बाइक से निकले थे ।‌लेकिन वापस नहीं लौटे ।‌रेलवे ट्रैक के नजदीक ही पानी की बोतल , खाने के पैकेट और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं।

 

यह भी पढ़ें-रीवा में 3 बहनों की एक साथ मौत, दादी बोलीं-रक्षाबंधन पर ईश्वर ये क्या कर दिया

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश