राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन : एक दिन में आ जा सकेंगे जोधपुर से दिल्ली, जानें किराया-शेड्यूल

Published : Sep 25, 2025, 05:32 PM IST
vande bharat jodhpur to delhi banswara

सार

Vande Bharat Jodhpur to Delhi : पीएम मोदी  ने बांसवाड़ा से गुरुवार को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल, मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत मौजूद रहे। 

PM Modi Visit Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 25 सितंबर को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे। यहां पीएम ने हजारों करोड़ों के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।। इसी बीच बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। इस मौके पर समारोह में केंद्रीय रेल, मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंच चुके हैं।

जोधपुर से दिल्ली आने-जाने का वंदे भारत का शेड्यूल

यह वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 26481/26482 ) जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर, सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सिर्फ मंगलवार को ट्रेन का स्टॉप होगा। 27 सितंबर से से रूट पर दौड़ना शुरू करेगी। जोधपुर से ट्रेन सुबह 5:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी वंदे भारत ट्रेन वापसी में ट्रेन दोपहर 3:10 बजे कैंट से रवाना होकर रात 11:20 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी। यानि अब यात्री एक ही दिन में जोधपुर से दिल्ली जाकर वापस आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-राजस्थान को एक और वंदे भारत ट्रेन : 6 घंटे में होगा बीकानेर से दिल्ली का सफर

दुल्हन की तरह जोधपुर रेलवे स्टेशन

वंदे भारत ट्रेन मिलने की सौगात में रेलवे और लोकल प्रशासन ने जोधपुर रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया है। वहीं  जैसे ही केसरिया रंग की वंदे भारत ट्रेन ट्रैक पर आई लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए। ताली बजाकर ट्रेन का वेलकम किया। जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत के अंदर स्टूडेंट्स ने पहला सफर किया।  इसके अलवा जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सांस्कृति कार्यक्रम भी पेश किए गए। 

फ्लाइट की तरह वंदे भारत ट्रेन में सुविधा?

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत के लोको पायलट फ्लाइट की तर्ज पर ट्रेन के गार्ड और यात्रियों से बात कर सकेंगे। इस हाई  टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी के कारण ड्राइवर से कोई गलती नहीं होगी और  दो ट्रेनें आमने-सामने नहीं टकराएगी। इसके अलावा हर कोच में सस्पेंडेड ट्रैक्शन मोटर होने से तेज रफ्तार के बावजूद धक्के नहीं लगेंगे। 'ट्नरे में यात्रियों को वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, आरामदायक सीटें, बायोटॉयलेट और पेंट्री कार जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।

यह भी पढ़ें-यूपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ-जयपुर वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू

 वंदे भारत में कितनी सीटें और कितना होगा किराया?

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 608 सीटों की क्षमता है। वहीं ट्रेन में 52 सीट एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए होगी। बाकी चेयर कार कोच में 44 से 78 सीटें रहेगी। ट्रेन में टोटल 8 डिब्बे होंगे, जिसमें 7 चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच लगाया गया है। ट्रेन के अंदर दो टीटी, दो क्रू मेंबर्स और एक गार्ड भी होगा। रही बात किराए की तो जोधपुर से चेयर कार में बैठने के लिए यात्री को 1610 रुपए चुकाने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2930 रखा गया है।

 

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जयपुर की शाकिंग खबर: मौत का भयानक खौफ और 8वीं की छात्रा से हुई हैवानियत
जयपुर की मार्मिक खबर : एंबुलेंस में हुई नवजात की मौत, बेहद शर्मनाक है वजह