चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, झुंझनू आईं प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए की ये घोषणाएं

Published : Oct 25, 2023, 04:06 PM IST
priyanka in rajasthan

सार

राजस्थान के झुंझुनी आईं प्रियंका गांधी ने मंच से महिलाओं को साधने का काम किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सालाना 10 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की।

झुंझुनू। चुनाव आने से पहले अब कांग्रेस ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। प्रियंका गांधी ने राजस्थान के झुंझुनू जिले में आज जन सभा को संबोधित करने के दौरान बड़ी घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं से कांग्रेस ने महिलाओं के साथ गरीब परिवारों को साधने का काम किया है। चुनाव का यह दांव कितना काम आता है यह कुछ ही महीनों में पता चल जाएगा।

महिलाओं के खाते में 10 हजार सालाना
पहली घोषणा में महिलाओं के खाते में दस हजार रुपए सालाना डाले जाएंगे। यह घोषणा हाल ही में कांग्रेस ने एमपी में भी की है और इसे आने वाले चुनाव के मेनिफेस्टो में लागू करने की तैयारी भी की है। प्रियंका गांधी का कहना है कि यह पैसा पहले साल से ही खातों में दे दिया जाएगा। दस हजार रुपए सालाना महिला मुखिया को दिया जाएगा। यानि जो कार्ड महिलाओं के नाम से बने हुए हैं उस आधार पर यह पैसा दिया जाएगा।

1 करोड़ चार लाख परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर
प्रियकां गांधी ने और बड़ी घोषणा की है। वर्तमान में राजस्थान में 76 लाख परिवारों को सरकार पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है और अब इस योजना को बढ़ाकर एक करोड़ चार लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। अभी तक पांच सौ रुपए में सलेंडर सिर्फ उज्ज्वला योजना के परिवारों को ही दिया जा रहा है लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। 

गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस
चुनाव में इस बार प्रियंका गांधी ज्यादा सक्रिय हैं। अभी पांच दिन पहले ही वे दौसा शहर भी आई थीं। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस राजस्थान में ग्यारह अलग-अलग मुद्दों को लेकर गारंटी देगी और उसके बाद चुनाव के मैदान में उतरेगी। इनमें से अधिकतर गारंटी का हिस्सा परिवार की महिलाएं ही बनेंगी। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए ही इस तरह की घोषणाएं की जा रही हैं। आगामी भाषणों में नौकरी और रोजगार को लेकर भी गारंटी देने की तैयारियां की जा रही है।

पढ़ें राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के ये हैं कुछ खास वीआईपी चेहरे

कई भाजपा नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस
आज प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इनमें भरतपुर से शोभारानी कुशवाहा, जो कि भाजपा से विधायक रह चुकी हैं, भी शामिल हैं। इसके अलावा महिला आयोग की अध्यक्ष रही ममता शर्मा ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन की है। वे पहले बीजेपी में थी। इसी प्रकार विकास चौधरी नाम के भाजपा नेता ने भी बीजेपी ज्वाइन की है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल