राजस्थान में पुलिस चौकी में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

Published : Dec 25, 2023, 06:39 PM IST
rajasthan accident

सार

यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर राजस्थान में स्थित राजगढ़ की पुलिस चौकी में जा घुसी, जिससे 3 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 10 से अधिक घायल हो गए हैं।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दस से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना बस के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हुई है।

पुलिस चौकी में जा घुसी बस

खबर राजस्थान के अजमेर जिले से है। अजमेर जिले में कुछ देर पहले प्राइवेट बस के ब्रेक फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में चार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिस जगह हादसा हुआ उस जगह पुलिस चौकी थी।‌ बस पुलिस चौकी के पास से गुजर रही थी।‌ तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हुए, चौकी के बाहर खड़े लोगों को टक्कर मारती हुई बस चौकी के अंदर जा घुसी। घटना अजमेर जिले के नसीराबाद थाना इलाके में स्थित राजगढ़ पुलिस चौकी की है।‌

राजस्थान के 3 लोगों की मौत

राजगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना करीब 4:00 बजे के आसपास की है । चौकी के पास कुछ लोग खड़े थे। इसके अलावा कई लोग वहां से गुजर भी रहे थे । इसी दौरान वहां से गुजर रही एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए।‌ बस ने कई लोगों को टक्कर मारी । इस हादसे में अब तक भंवरलाल, कमलेश और जगदीश की मौत हो चुकी है। भंवरलाल टोंक जिले का रहने वाला था। कमलेश और जगदीश अजमेर के ही रहने वाले थे।

बेकाबू हो गई थी बस

राजगढ़ पुलिस ने बताया कि राजगढ़ चौकी के नजदीक ही भैरव जी का स्थान है। इसे राजगढ़ धाम के नाम से जाना जाता है। आसपास के कई जिलों के लोग यहां पूजा पाठ करने आते हैं।‌ आज यहां बड़ा धार्मिक आयोजन था। इस कारण कई जिलों के लोग बसों और अन्य माध्यमों से यहां पहुंचे थे। धाम के पास ही पार्किंग का बंदोबस्त किया गया था।‌ पार्किंग से निकलने पर एक प्राइवेट बस बेकाबू हो गई। बस के अंदर और ऊपर सवारियां भरी हुई थी। अचानक बस के ब्रेक फेल हुए और बस चालक ने कई लोगों को टक्कर मारते हुए बस को पुलिस चौकी में घुसा दिया। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हैं।‌ वह अपने स्तर पर इलाज करा रहे हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी