कौन है शख्स जिसने IAS की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब कांग्रेस ने राजस्थान में दी बड़ी जिम्मेदारी

Published : Sep 25, 2023, 01:43 PM ISTUpdated : Sep 25, 2023, 06:01 PM IST
rajasthan assembly election 2023

सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने नया पैंतरा अपनाया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस ने सेंट्रल वॉर रूम बनाया है। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व आईएएस शशिकांत सैंथिल को दी है।

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब करीब 2 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी लगातार इसी प्रयास में जुटी हुई है कि कैसे भी उनकी सरकार रिपीट हो जाए। हाल ही में राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद अपने हजारों कार्यकर्ताओं से संवाद करके गए हैं। इसी बीच राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने नया पैंतरा अपनाया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस ने सेंट्रल वॉर रूम बनाया है। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व आईएएस शशिकांत सैंथिल को दी है। आपको बता दे कि इससे पहले यह आईएएस कांग्रेस पार्टी के लिए तमिलनाडु और कर्नाटक में वॉर रूम का चेयरमैन रह चुके हैं।

इसी अफसर के चलते कांग्रेस ने कर्नाटक में एतिहासिक जीत दर्ज की

पार्टी ने इस पूर्व आईएएस पर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि उनके रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत हासिल की। ऐसे में पार्टी चाहती है कि हर कार्यकर्ता को इनके दिशा निर्देश के मुताबिक काम करने का मौका मिले। हालांकि अब देखना होगा कि राजस्थान में इनके निर्देश कांग्रेस के लिए कितने कारगर साबित होते हैं।

चर्चा में रहा था पूर्व आईएएस अफसर का इस्तीफा

अपना इस्तीफा देने के समय भी यह आईएएस काफी चर्चा में रहे थे। क्योंकि इन्होंने अपने इस्तीफा में लिखा था कि प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर काम करते रहना अनैतिक होगा,जब हमारे लोकतंत्र के मूलभूत आधार स्तंभों से समझौता किया जा रहा हो। साथ ही लिखा कि मेरा यह भी मानना है कि आने वाले समय में देश के सामने बेहद कठिन चुनौतियां पेश करेंगे। आपको बता दे कि यह इस साल 2009 में नौकरी लगा और 2019 में ही इस्तीफा दे दिया था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल