65 हजार लगाकर 10 करोड़ का मालिक बन गया ये शख्स, छोटे से काम से बना मालामाल

Published : May 04, 2024, 02:01 PM IST
sandalwood cultivation

सार

राजस्थान का एक शख्स महज 65 हजार रुपए लगाकर करोड़पति बन गया है। उसने करीब 15 साल पहले ऐसा काम किया था। जिससे आज वह मालामाल हो गया है और उसके इसी काम की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले के सलेमपुर गांव के एक किसान ने आज से पंद्राह साल पहले कुछ पौधे कर्नाटक से लाकर लगाए थे। काफी मेहनत करने के बाद भी आधे से भी कम पौधे ही चल पाए, बाकी पौधे खराब हो गए। लेकिन जो पौधे चल गए, उन्होंने ही किसान को मालामाल कर दिया है। किसान ने महज 65 हजार रुपए लगाए थे। लेकिन आज वह करीब 10 करोड़ का आसामी बन गया है।

कर्नाटक से लाए थे सफेद चंदन के पेड़

राजस्थान में एक ऐसा ही किसान है। जिसका नाम है रूप सिंह वैष्णव। जिसने 14 साल पहले कर्नाटक से सफेद चंदन के 500 पौधे लाकर अपने खेत में लगाए। लेकिन 200 पेड़ ही लग पाए। अब करीब 15 साल बाद यह चंदन के पेड़ तैयार हो चुके हैं। 1 साल के भीतर रूप सिंह इन्हें काटकर बाजार में बेच देंगे।

15 साल में तैयार बनें पेड़

इस चंदन के पेड़ के डिमांड इतनी ज्यादा है कि व्यापारी इसे सीधे ही खरीदने के लिए आ रहे हैं। वैष्णव बताते हैं कि गांव के ही एक साधु हरभजन सिंह के कहने पर उन्होंने 14 साल पहले कर्नाटक से सफेद चंदन के पौधे खरीदे और इसके बाद 14 से 15 साल में यह तैयार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Free में देंगे अखिलेश यादव आटा और डाटा, बोले भाजपा को जनता ने किया Tata

5 से 6 लाख का एक पेड़

वैष्णव के मुताबिक एक सफेद चंदन का पेड़ करीब 5 से 6 लाख रूपए का है। ऐसे में अनुमान लगाया जाए तो उनके पास 10 करोड़ के पेड़ है। वैष्णव बताते हैं कि कई महीनों पहले कुछ सामाजिक तत्वों ने उनके चंदन के पेड़ चुराने की कोशिश भी की। इस मामले में उन्होंने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें : जानिये क्यों मैदान में उतरीं सिंधिया, शिवराज और दिग्विजय की बीवियां

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी