राजस्थान के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय-जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

भाजपा की भजनलाल सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है। जिसमें सीएम, डिप्टी सीएम से लेकर सभी मंत्रियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईये जानते हैं किसे कौन सा विभाग मिला है।

subodh kumar | Published : Jan 5, 2024 11:59 AM IST / Updated: Jan 05 2024, 06:08 PM IST

जयपुर. राजस्थान में कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। शुक्रवार को राज्यपाल के अनुमोदन के बाद लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा को 8 विभाग मिले हैं। उन्हें गृह विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग की ​बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

1. भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री

1. कार्मिक विभाग

2. आबकारी विभाग

3. गृह विभाग

4. आयोजना विभाग

5. सामान्य प्रशासन विभाग

6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री सचिवालय

7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)

2. दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री

1. वित्त विभाग

2. पर्यटन विभाग

3. कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग

4. सार्वजनिक निर्माण विभाग

5. महिला एवं बाल विकास विभाग

6. बाल अधिकारिता विभाग

3. डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, उप मुख्यमंत्री

1. तकनीकी शिक्षा विभाग

2. उच्च शिक्षा विभाग

3. आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग

4 परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग

4. मंत्री किरोड़ी लाल

1. कृषि एवं उद्यानिकी विभाग

2. ग्रामीण विकास विभाग

3. आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग

4. जन अभियोग निराकरण विभाग

5. गजेन्द्र सिंह खींवसर

1. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग

2. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)

6. कर्नल राज्यवर्धन राठौड

1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

2. सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग

3. युवा मामले और खेल विभाग

4. कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग

5. सैनिक कल्याण विभाग

7. मदन दिलावर

1. विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन)

2. पंचायती राज विभाग

3 संस्कृत शिक्षा विभाग

8. कन्हैयालाल

1. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

2. भू-जल विभाग

9. जोगाराम पटेल

1. संसदीय कार्य विभाग

2. विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय

3. न्याय विभाग

10. सुरेश सिंह रावत

1. जल संसाधन विभाग

2. जल संसाधन (आयोजना) विभाग

11. अविनाश गहलोत

1. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

12. सुमित गोदारा

1. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

2. उपभोक्ता मामले विभाग

13. जोराराम कुमावत

1. पशुपालन एवं डेयरी विभाग

2. गोपालन विभाग

3. देवस्थान विभाग

14. बाबूलाल खराड़ी

1. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग

2. गृह रक्षा विभाग

15. हेमन्त मीणा

1. राजस्व विभाग

2. उपनिवेशन विभाग

16. सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी.

1. कृषि विपणन विभाग

2. कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग

3. इंदिरा गांधी नहर विभाग

4. अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग

17. संजय शर्मा

1. वन विभाग

2. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

18. गोतम कुमार

1. सहकारिता विभाग

2. नागरिक उड्डयन विभाग

19. झाबर सिंह खर्रा

नगरीय विकास विभाग

स्वायत्त शासन विभाग

20. हीरालाल नागर

ऊर्जा विभाग

राज्य मंत्री

21. ओटाराम देवासी 

 पंचायती राज विभाग

 ग्रामीण विकास विभाग 

आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग

22. डॉ. मंजू बाघमार 

 सार्वजनिक निर्माण विभाग

 महिला एवं बाल विकास विभाग

 बाल अधिकारिता विभाग

 

23. विजय सिंह चौधरी 

राजस्व विभाग

 उपनिवेशन विभाग 

सैनिक कल्याण विभाग

24. कृष्ण कुमार के के बिश्नोई 

 उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

 युवा मामले और खेल विभाग

 कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग

 नीति निर्धारण विभाग

25. जोरावर सिंह बेढम 

 गृह विभाग

 गोपालन विभाग

 पशुपालन एवं डेयरी विभाग

 मत्स्य विभाग

Share this article
click me!