पहाड़ियों के रास्ते से अब गाड़ी खाई में नहीं गिरेगी, अपने आप लग जाएंगे ब्रेक, राजस्थान के लड़के बनाई ऐसी मशीन

Published : Jun 15, 2023, 11:20 AM IST
unique device

सार

देश में आए दिन पहाड़ों के रास्ते से बस और कारों के गहरी खाई में गिरने की खबरें आती रहती हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। लेकिन राजस्थान के लड़के ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसके वाहन खाई में नहीं गिरेंगे। अपने आप ब्रेक लग जाएंगे।

उदयपुर. वर्तमान में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। कई हादसे ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें गाड़ियां पहाड़ी क्षेत्रों में जाती है। लेकिन घुमावेते समय खाई में गिरने से ऐसे हादसे होते हैं कि गाड़ी सवार सभी लोग खत्म हो जाते हैं। लेकिन अब राजस्थान में जल्द ही इन हादसों में कमी आने वाली है। क्योंकि राजस्थान के एक लड़के ने ऐसी डिवाइस तैयार की है जिससे की गाड़ी जैसे ही खाई की तरफ रुख करेगी मतलब असंतुलित होकर खाई में गिरने वाली ही होगी उसी दौरान गाड़ी के ब्रेक लग जाएंगे।

उदयपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र आकाश सैनी ने तैयार की है ये डिवाइस

यह डिवाइस तैयार की है उदयपुर के महाराणा प्रताप एग्रीकल्चर और प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र आकाश सैनी ने। आकाश बताते हैं कि अक्सर वह सुनते हैं कि पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाते समय तेज स्पीड या फिर घना घुमाव होने के चलते गाड़ी असंतुलित होकर खाई में गिर जाती है। इसीलिए उन्होंने यह डिवाइस तैयार की है। जैसे ही गाड़ी खाई में गिरने वाली ही होगी उसी दौरान सड़क पर रहते हुए ही के ब्रेक अपने आप लग जाएंगे।

ना अब ब्रेक फेल होंगे ना कार-बस खाई में गिरेगी

आकाश ने बताया कि यदि कई बार गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाते हैं तो इस डिवाइस के साथ गाड़ी में एक इमरजेंसी ब्रेक लगाया जाएगा। गाड़ी के नॉर्मल ब्रेक फेल होने पर इमरजेंसी ब्रेक काम करेगा। हालांकि अभी इस को पूरी तरह से तैयार करने में 4 से 5 महीने का समय और लग सकता है। आकाश बताते हैं कि पूरा काम सेंसर के जरिए होता है। इसमें गाड़ी के आगे और साइड की तरफ से सेंसर लगाए होते हैं। जो पूरी डिवाइस को कमांड देते हैं।

कई लोगों की जान बचा सकती है ये खास डिवाइस

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक ऐसा ही हादसा हुआ था जब गाड़ी सड़क पर चलते हुए खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी। यदि यह डिवाइस सही से काम करती है तो राजस्थान में इस तरह बेमौत मारे जाने वाले लोगों की जान बच सकती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी