Rajasthan Budget 2024 : डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पेश किया बजट, महिला, बुजुर्ग और युवाओं को मिली कई बड़ी सौगात, देखें पूरा बजट

Published : Feb 08, 2024, 09:23 AM ISTUpdated : Feb 08, 2024, 12:56 PM IST
diya kumari

सार

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गुरुवार को राजस्थान में भजनलाल सरकार का बजट पेश किया। इस बजट में महिला, बुजुर्ग, युवा, बच्चों और स्टूडेंट्स सभी को कुछ न कुछ मिला है। जिससे निश्चित ही उनका विकास होगा। आईये जानते हैं राजस्थान के बजट में किसको क्या मिला है।

जयपुर. वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने गुरुवार को राजस्थान सरकार का बजट पेश किया। बजट की शुरुआत ही हंगामें के साथ हुई। काफी देर तक विपक्ष ने बजट के दौरान हंगामा किया। ऐसे में खुद सीएम और स्पीकर को कुर्सी से उठकर लोगों को शांत करना पड़ा। हंगामें के बीच भी लगातार डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बजट पढ़ते हुए एक के बाद एक सौगातें दी। इस बजट में युवाओं को नौकरी, स्टूडेंट्स को शिक्षा, बुजुर्ग को पेंशन में बढ़ोतरी आदि सौगातें मिली है।

डिप्टी सीएम द्वारा पेश किये बजट से राजस्थान के लोगों को कई सौगातें मिली है। युवाओं को रोजगार से लेकर शिक्षा तक का प्रावधान बजट में किया गया। महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों के विकास के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। विस्तार से बजट देखनें के नीचे दिए गए पाइंट पढ़ें।

बजट प्रस्तुत करने के ​दौरान विपक्ष द्वारा जमकर हंगामा किया। हंगामें को रोकने के लिए खुद स्पीकर को अपनी कुर्सी पर से उठकर विपक्ष को चुप कराने की कोशिश की गई।

दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे बजट की खास बातें...

  • चीनी और गुड़ पर मंडी टैक्स खत्म कर दिया गया, सस्ते होंगे गुड और चीनी। 
  • स्मार्ट कार्ड योजना की व्यवस्था खत्म, ई लाईसेंस सिस्टम लागू होगा।
  •  लैंड टैक्स खत्म करने की घोषणा की सरकार ने।
  • मंदिर और टूरिज्म पर भी 1300 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी सरकार।
  •  गोवर्धन परिक्रमा, पूछरी का लोटा समेत प्रदेश के बीस मंदिरों पर खर्च होंगे 315 करोड रुपए।
  •  महाराण प्रताप टूरिस्ट सर्किल विकसित करने के लिए खर्च होंगे एक हजार करोड रुपए।
  • दो सौ करोड़ पुलिस को मजबूत करने के लिए होंगे खर्च। 
  • साइबर अपराध को काबू करने के लिए बनाई जाएगी ठोस कार्ययोजना। 
  • महिला संबधी अपराध काबू करने के लिए प्राथमिक तौर पर काम होगा। 
  • पुलिस थानों में साइबर डेस्क बनाई जाएगी, अनुसंधान उपरकण पर भी होगा खर्च ।
  • नारी निकेतन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। 
  • मीसा बंदियों को बीस हजार की पेंशन और चार हजार रुपए मेडिकल के दिए जाएंगे। 
  •  पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 1000 से बढ़ाकर 1150 रूपए की गई है। इसके लिए 1800 करोड का अतिरिक्ता भार बढ़ेगा। 
  • मजदूरों और सड़क पर ठेला लगाने वालों के लिए सीएम विश्वकर्मा पेंशन योजना शुरू, सौ रूपए बीमा देना होगा मासिक, साठ साल के बाद दो हजार रूपए महीना देगी सरकार। 
  • 60 साल से अस्सी साल के बुजुर्गों के लिए अब रोडवेज बसों में आधा ही किराया लगेगा।
  •  कार्मिकों को प्रमोशन के अलग से अवसर देगी सरकार, इसके लिए नियम बनाए जाएंगे। 
  • डीपीसी में दो साल की छूट भी देगी सरकार। 
  • सबसे बड़ी बात कर्मचारियों के जीपीएफ कटौती का ऑनलाइन ब्योरा आएगा।
  • रिटायर होने वाले कार्मिकों को रिटायरमेंट के दिन ही तमाम लाभ दे दिए जाएंगे। 
  • पेंशनर्स को अब घर बैठे दे दिए जाएंगे लाइव सर्टिफिकेट, खुद नहीं आना होगा। 
  • अगले साल से आशा सहयोगी, आगंनबाडी कार्यकर्ता, पंचायत राज कर्मचारियों समेत अन्य का मानदेय दस फीसदी बढ़ा दिया जाएगा।
  • जयपुर को हाईटेक सिटी घोषित किया, इसी के साथ जयपुर के विकास के लिए भी करोड़ों का प्रावधान किया गया।
  • चिरंजीवी स्वास्थ योजना का नाम बदल दिया भजन लाल सरकार ने, अब नया नाम होगा आयुष्मान आरोग्या योजना। 
  • इसमें कैंसर का डे केयर उपचार भी किया गया शामिल। - हाइवे पर हादसों में लोगों की जान बचाने के लिए अब 25 एडवांए एंबुलेंस देगी सरकार।
  • लाड़ों प्रोत्साहन योजना में गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर एक लाख रुपए के बांड देगी राजस्थान सरकार।
  •  लखपति दीदी योजना राजस्थान में भी शुरू, पांच लाख परिवारों की आय को एक लाख तक बढ़ाएगी सरकार।
  •  पीएम मातृवंदन योजना शुरू, प्रसव के समय पांच हजार से बढ़ाकर छह हजार दिए जाएंगे। 
  •  आगंनबाड़ी केंद्रों के लिए लिए भी बीस करोड़ रुपए किए गए मंजूर।
  • 70 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा। युवाओं की काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ से सेंटर स्थापित होंगे।
  • मिशन ओलपिंक 2028 को लेकर घोषणा, प्रदेश के 50 खिलाड़ियों को कराई जाएगी विश्व स्तरीय तैयारी।
  • अब भर्ती परीक्षओं के लिए हर साल कलेंडर जारी करेगी आरपीएससी, साल की शुरुआत में ही देना होगा।
  • संभाग स्तर पर रोजगार मेले और स्किल कैंप लगाएगी सरकार। 
  • अल्प आय वर्ग के लोगों को चुनकर केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा देगी सरकार।
  • जयपुर मैट्रो के विस्तार की योजना बना रही है सरकार, नए रूट तय होंगे। 
  • सीतापुरा से विद्याधर नगर का रूट फाइनल कर दिया गया है। डीपीआर बन रही हैं । 
  • राजस्थान के 25 लाख घरों को नल के जल से जोड़ने की योजना है। 
  •  ईआरसीपी योजना के लिए 45 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।
  • सोलर प्लांट से रोशन होंगे पांच लाख घर, सरकार ला रही है स्कीम।
  • दिया कुमारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के काम पर हम 33वें नंबर पर हैं। इसी बात को लेकर विपक्ष ने टोकना शुरू कर दिया। 
  • दिया कुमारी ने कहा कि आप मुझे बोलने दीजिए, आखिर आपको महिला वित्त मंत्री से क्या दिक्कत है...?
  • सड़कों के लिए सरकार ने दिए पंद्रह सौ करोड़, मेडिकल सुविधाओं के लिए 1000 करोड़ का फंड।
  •  नसीराबाद , लाडपुरा, डग, गोगुंदा , मालपुरा जैसे बड़े कस्बों के लिए अस्पताल, स्कूल, कॉलेज के लिए एक हजार करोड़ रूपए।

पिछली सरकार को घेरना शुरू

बजट के दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी द्वारा पिछली सरकार द्वारा जिन योजनाओं पर ध्यान नहीं दिया, उन्हीं की तरफ ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। जिस पर विपक्ष द्वारा हंगामा किया जा रहा है। हंगामें के बीच दिया कुमार बजट पेश कर रही हैं।

बिजली, पानी और शिक्षा पर सरकार का फोकस

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि हमारा फोकस बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क और हेल्थ पर है। हम गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दे रहे हैं। अन्नपूर्णा रसोई योजना में छह सौ ग्राम भोजन दे रहे हैं। 17 रूपए से बढ़ाकर 22 रूपए दे रहे हैं। इससे सरकार पर तीन सौ करोड़ का भार बढ़ रहा है।

बजट भाषण के साथ हंगामा शुरू

विधानसभा में बजट पेश होते ही हंगामा शुरू हो गया है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जैसे ही कर्ज भार बताया, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सबको शांत किया।

डबल हो गया कर्ज

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राजस्थान का कर्ज दौगुना हो गया है। पिछली सरकार ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज लिया था जिसमें से सिर्फ 93 हजार 577 करोड़ का व्यय किया गया।

22 साल में पहली बार लेखनुदान बजट

22 साल में पहली बार वित्त मंत्री स्वतंत्र रूप से बजट कम लेखानुदान पेश कर रहीं हैं। विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बजट पेश करना शुरू कर दिया है। कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि इस बजट से किसको क्या लाभ हो रहा है।

विधानसभा पहुंची दिया कुमारी और सीएम भजनलाल शर्मा

बजट पेश करने के लिए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी विधानसभा पहुंच गई है। सीएम भजनलाल शर्मा भी विधानसभा पहुंच गए हैं। अब कुछ ही देर में बजट पेश हो जाएगा।

बजट से पहले बड़ा फैसला

राजस्थान में पेश होने जा रहे बजट से पहले सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में संशोधन करते हुए फैसला लिया है कि जिन बच्चों के माता पिता की मृत्यु 31 मार्च 2023 के पहले कोरोना के कारण हुई थी और वे पूरी तरह उन्हीं पा आश्रित थे। उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी।

 

 

2023 में पेश किया था 19000 करोड़ का बजट

राजस्थान में पिछले साल गेहलोत सरकार ने 19000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। जिसमें चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना को 10 लाख से सीधे 25 लाख रुपए प्रति परिवार किया था। किसानों को 2000 यूनिट तक मुफ्त बिजली, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत करीब 1 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दिया था। पीएम उज्जवला योजना के तहत 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर दिया था। स्कूल के बच्चों को मिड डे मिल में दूध देने की घोषणा की थी। इसी के साथ 1 जनवरी 2004 से पहले भर्ती राज्य सरकार के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से जोड़ने की घोषणा की थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच