पहले पति के गर्दन को कुल्हाड़ी उड़ाया, बाद में बेटे के जान की बनी दुश्मन, पढ़ें एक महिला की शर्मनाक दास्तां

राजस्थान में एक बार फिर अवैध संबंधों का परिणाम खून के साथ खत्म हुआ है। अपने ही मुंह बोले भाई के साथ संबंध बनाने के दौरान जब महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा और उसके साथ मारपीट कर दी तो महिला ने अपने ही पति का सिर धड़ से अलग कर दिया।

sourav kumar | Published : Jun 9, 2024 2:55 PM IST

Rajasthan Bundi district crime: राजस्थान में एक बार फिर अवैध संबंधों का परिणाम खून के साथ खत्म हुआ है। अपने ही मुंह बोले भाई के साथ संबंध बनाने के दौरान जब महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा और उसके साथ मारपीट कर दी तो महिला ने अपने ही पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। कुल्हाड़ी के एक ही वार से पति को इस दुनिया से विदा कर दिया । घटना राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित दबलाना थाना इलाके की है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है ।

दबलाना थाना पुलिस ने बताया आज सवेरे नरसिंहपुर गांव में रहने वाले राजेंद्र गुर्जर का शव उसके कमरे में मिला। पत्नी ममता ने अपने पति का सिर कल रात को काट दिया। उसके बाद लाश के पास ही सो गई । कुछ देर के बाद उठकर कुल्हाड़ी धोने के लिए आंगन में आई तो वहां छोटे बेटे प्रवीण ने मां को कुल्हाड़ी धोते हुए देख लिया। उसने कहा कि वह सबको बताया तुमने पापा को मार दिया। ममता अपने बेटे प्रवीण के पीछे भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ी लेकिन वह भाग गया। बाद में आज सवेरे उसने अपने परिवार के सदस्यों को उसकी जानकारी दी और यह पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। आज दोपहर में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

Latest Videos

नजदीक के गांव में रहने वाले लड़के के साथ अवैध संबंध

शुरुआती पूछताछ में पता चला की ममता कई महीनों से नजदीक के गांव में रहने वाले एक युवक के साथ संपर्क में थी। वह उसे अपना मुंह बोला भाई बताती थी। 8 दिन पहले पति राजेंद्र गुर्जर जब काम पर गया था तो ममता का मुंह बोला भाई उसके घर आया और दोनों संबंध बना रहे थे। इस दौरान राजेंद्र बीच में ही घर लौट आया। उस दिन पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था और उसके बाद से लगातार राजेंद्र अपनी पत्नी ममता से मारपीट कर रहा था। कल रात भी ममता को उसने बुरी तरह पीटा था। ममता कई दिन से राजेंद्र को सबक सिखाने की तैयारी कर रही थी। कल रात उसने अपने पति की गर्दन काट दी। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: सुखदेव सिंह जैसा हाल कर देंगे 7 दिन तुम्हारे पास, करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना