भाजपा नेता की 'भीष्म प्रतिज्ञा', जब तक तीनों बड़े राज्यों में जीत नहीं...भोजन नहीं करूंगा

Published : Nov 11, 2023, 03:19 PM IST
poonia

सार

भाजपा के नेता सतीश पूनिया ने बड़ी प्रतिज्ञा ले ली है। उन्होंने कहा है कि जब तक भाजपा की तीन राज्यों में जीत नहीं होती वह खाना नहीं खाएंगे।  

जयपुर। छत्तीसगढ़, एमपी, राजस्थान समेत पांच स्टेट में चुनाव हैं। कुछ राज्यों में पहला चरण हो चुका है। तीन बड़े स्टेट में भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच राजस्थान में भाजपा के एक दिग्गज नेता ने प्रतिज्ञा ली है कि जब तक तीनों बड़े राज्यों में भाजपा बड़ी जीत के साथ वापसी नहीं करती है तब तक वे खाना नहीं खाएंगे। 

पूनिया और वसुंधरा के बीच रही है तनातनी
ये नेता और कोई नहीं बल्कि सतीश पूनिया हैं। ये जयपुर की आमेर विधानसभा सीट से खुद भी भाजपा के प्रत्याशी हैं। सतीश पूनिया और वसुंधरा राजे के बीच तनातनी की खबरें काफी चर्चा में भी रही हैं। फिलहाल पूनिया पूरी तरह से इलेक्शन की तैयारी में जुटे हुए हैं। 

पूनिया को दूसरी बार आमेर से टिकट
दरअसल पूनिया को पार्टी ने यहां से दूसरी बार टिकट दिया है। पहला चुनाव भी उन्होंने यहीं से जीता था। उनका कहना है कि उन्होनें अपने क्षेत्र में 350 पचास करोड़ रुपए से विकास कार्य कराए हैं, जनता उनको ही चुनेगी। वहीं पूनिया भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं पार्टी ने संगठन में उनको और भी कई जिम्मेदारियां दे रखी हैं।

पढ़ें राजस्थान चुनाव 2023: भाजपा की गारंटी में भी कांग्रेस का नाम, क्या है खास

एक समय ही खाना खाने का प्रण
पूनिया ने कहा कि वे कुछ समय से शाम का खाना नहीं खा रहे हैं। स्वास्थ पर विपरित असर हो रहा है लेकिन ये उनकी प्रतिज्ञा है कि जब तक एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं बनती है तब तक वे शाम का खाना नहीं खाएंगे। वे एक समय ही भोजन करेंगे।

फूलों का हार भी नहीं पहनेंगे
दूसरी प्रतिज्ञा यह है कि जब कि तीनों राज्य भाजपा के नहीं होंगे तब तक वे फूलों का हार नहीं पहनेंगे। इन दिनों वे प्रचार में है और हर जगह पर नेताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। लेकिन वे इस स्वागत से हाथ जोड़कर ससम्मान अलग हो रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल