राजस्थान में भाजपा भी सात गारंटी दे रही है। हालांकि उनकी एक गारंटी में राजस्थान की कांग्रेस सरकार का भी नाम हो रहा है। 

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही यहां पर अब कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग वादे कर रही हैं। बीते दिनों प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने यहां पर जनता के लिए 7 गारंटी दी। इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी आम जनता के लिए 7 गारंटी दी है। भले ही यह गारंटी भाजपा की ओर से दी गई है लेकिन इनमें भी एक गारंटी में नाम कांग्रेस सरकार का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे इसलिए क्योंकि भाजपा ने एक गारंटी यह भी दी है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने जो भी घोषणाएं की या जो योजनाएं चलाई हैं उन्हें किसी भी हाल में बंद नहीं होने देंगे। अब इस गारंटी में तो गहलोत सरकार की योजनाओं को भी भाजपा ने बढ़ावा दिया दे दिया है। इसे चुनावी स्टंट भी माना जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी की 7 गारंटी

  1. भारत विश्व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्था में पहुंच कर रहेगा।
  2. हर व्यक्ति को पक्का घर बनाने और लखपति बनाने की गारंटी। 
  3. मोदी का मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। 
  4. राजस्थान का विकास तेजी से होने की पूरी गारंटी।
  5. हर परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
  6. गहलोत सरकार की एक भी योजना को बंद नहीं करेंगे।
  7. गरीबों को मुफ्त राशन, जनऔषधि केंद्रों पर सस्ती दवा के साथ एजुकेशन मिलेगा।

पढ़ें किसके सामने हाथ जोड़कर माफी मांग रहे किरोड़ी लाल, सिर पर जूती रखने को भी तैयार...क्या है मामला

कांग्रेस सरकार ने की हैं ये घोषणाएं
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को ₹500 में एलपीजी सिलेंडर, फर्स्ट ईयर कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप और टैबलेट, परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए पेंशन, पशुपालकों से गोबर की खरीद, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून जैसी घोषणाएं की थीं। हालांकि अब देखना होगा कि जनता का रुझान किस तरफ जाता है।