कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी के पिता को लेकर कही क्या बात, जिसने मचा दिया है बड़ा बवाल

Published : Nov 21, 2023, 11:59 AM ISTUpdated : Nov 21, 2023, 12:26 PM IST
Rajasthan Election 2023 Congress

सार

राजस्थान में मतदान से चार दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मेनोफोस्टो से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी के पिता के बयान पर कहा-मैं ऐसा क्यों करूंगा, मैं पीएम के पिता को गाली क्यों दूंगा। 

जयपुर. राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। तीन करोड़ लोगों के आए सुझावों के बाद दर्जन भर से ज्यादा नेताओं की टीम ने मिलकर इसे तैयार किया है। पिछले सप्ताह भारतीय जनता ने अस्सी पेज का मेनिफेस्टो जारी किया था और अब इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने 85 पेज का मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें भर भर कर फ्री घोषणाएं की है। हांलाकि अभी प्रदेश कंाग्रेस कार्यालय में पार्टी का कार्यक्रम जारी है।

मैं पीएम के पिता को गाली क्यों दूंगा...

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम मोदी ने और पार्टी के अन्य नेताओं ने ये मेनिफेस्टो जारी किया है। खरगे ने कहा कि हम अपनी घोषणा जारी करते हैं तो उसे पूरा करते हैं। हमारी 98 फीसदी तक घोषणा पूरी की गई है। उन्होनें कहा कि पीएम ने मेरे उपर आरोप लगाए कि मैने उनके पिता को गाली दी है.....। मैं ऐसा क्यों करूंगा, मैं पीएम के पिता को गाली क्यों दूंगा..... मैं किसी को भी गाली क्यों दूंगा। ये इन लोगों की चाल है और वे झूठ फैला रहे हैं। मैने या मेरी पार्टी की ओर से किसी ने भी गाली नहीं दी है।

पीएम ने नागौर में खरगे के लिए दिया था ये बयान....

पीएम मोदी ने दो दिन पहले नागौर जिले में अपनी एक जन सभा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे को आड़े हाथों लिया था। उन्होनें कहा था कि खरगे ने मेरे पिता को गाली दी, जबकि उनका देहांत हुए ही चालीस साल हो गए। खरगे जी को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। मोदी इस दौरान नागौर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के लिए प्रचार करने आए थे। मिर्धा कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गई थी। वह कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुकी हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल