Rajasthan Election 2023: मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर कटाक्ष- 'देश की 'हार' पर खुश हो रहे राहुल, जनता मुंहतोड़ जवाब देगी'

Published : Nov 22, 2023, 06:10 PM IST
Shivraj-SIngh-Chouhan-react-on-Rahul-Gandhi-comment-on-PM-MOdi

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में हो रहे विधासनसभा चुनाव का प्रचार करने जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी जी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर बरसते हुए कहा- 'राहुल गांधी में है देश विरोधी भावना, देश की हार पर खुश हो रहे कांग्रेसी'।

जयपुर. राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्रिकेट को लेकर की गई टिप्पणी पर शिवराज सिंह चौहान ने विरोध जताया। सीएम शिवराज ने कहा कि सारा देश देशभक्ति के जुनून से भरा था। जनता चाहती थी कि क्रिकेट का फाइनल भी भारत ही जीते। खेल भी देशभक्ति का प्रतीक होता है। प्रधानमंत्री जी अगर खेल देखने गए थे तो यह हमारे लिए गर्व का विषय है, लेकिन कांग्रेसी, मोदी जी से इतना डरते हैं, इतना विद्वेष रखते हैं कि भारत हार गया तो उन्हें खुशी हो रही है। अब राहुल गांधी मोदी जी पर टिप्पणीयां कर रहे हैं। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के जयपुर में कहीं। वे यहां राजस्थान में हो रहे विधासनसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे हैं। ​शिवराज ने कहा कि ये मति हरने वाला मामला है, इसका मतलब ये है कि अगर देश का नुकसान हो तो हो जाए, तो वे खुश होंगे क्योंकि उन्हें मोदी जी के बारे में कुछ कहने का मौका मिल जाएगा। ये तो विद्वेष की पराकाष्ठा है। सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी का ये कृत्य, देश विरोधी भावना की तरह है, इसको देश की जनता माफ नहीं करेगी।

मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बन रही भाजपा सरकार: शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी—अभी चुनाव संपन्न हुए हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ ये कह रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी फिर से भारी बहुमत से मध्यप्रदेश में सरकार बनाने वाली है।

कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे राहुल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं राहुल गांधी को एक बात बताना चाहता हूं। महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद के कांग्रेस समाप्त कर देना चाहिए। लोक सेवा संघ कांग्रेस को बना देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस का उद्देश्य था भारत की आजादी। लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने गांधी जी की बात नहीं मानी और कांग्रेस समाप्त नहीं की। शिवराज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के उस सपने को राहुल पूरा करेंगे। वो कांग्रेस को समाप्त करके ही चैन की सांस लेंगे।

प्रियंका को नहीं पता, राम जी को कितना वनवास हुआ: शिवराज सिंह चौहान

प्रियंका गांधी और राहुल पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये दोनों भाई और बहन झूठ की मशीन हैं। ये लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कहा कि राम जी 13 साल के लिए बनवास गए थे, जबकि भारत का बच्चा-बच्चा जानता है, कितने साल के लिए गए थे। वे कुछ भी बोलती हैं। वे मध्य प्रदेश में कहते थे कि 21 लोगों को ही रोजगार मिला है, जबकि मैंने खुद ही अपने हाथों से 50 हज़ार को नियुक्ति पत्र सौंपा है। अब कांग्रेस राजस्थान में भी झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रही है।

भ्रष्टाचार का पर्याय है अशोक गहलोत सरकार: शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत जी की सरकार कुशासन का पर्याय है। भ्रष्टाचार में राजस्थान नम्बर 1 है। सीएम ने कहा कि मैं तो हैरान हूं के सरकार की योजना भवन से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं, सोना बरामद, ये पहली घटना है कि सरकारी कार्यालय से पैसा और सोना बरामद हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर पीने का पानी पहुंचाना था, लेकिन यहां लगभग 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला हो गया।

साइबर क्राइम और साम्प्रदायिक दंगों में नंबर 1 है राजस्थान: शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने कहा कि सायबर क्राइम और साम्प्रदायिक दंगे में नंबर एक है। राजस्थान में 5 साल में 11 लाख अपराधों का रिकॉर्ड बना है। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश से आता हूं, क्या मजाल की एक साम्प्रदायिक दंगा हो जाए। कोई आंख उठाके देख ले, मध्य प्रदेश शांति का टापू है। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस ने राज्य को दंगों की आग में झोंक दिया है।

राजस्थान में धुंआधार प्रचार करेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में 25 नवंबर हो होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने जयपुर में भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद विधानसभा वैर, देवली, हिण्डौली में चुनावी सभा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को भी विभिन्न विधानसभाओं में प्रचार करेंगे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी