राजस्थान चुनाव 2023: प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर खराब, रद्द करना पड़ा चूरू दौरा

राजस्थान में चुनाव का माहौल है। हर चरफ चुनावी शोर सुनाई दे रहा है। बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी राजस्थान में चुनाव प्रचार पर आई थीं लेकिन उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया जिस कारण उनकी एक सभा रद्द करनी पड़ी।  

Yatish Srivastava | Published : Nov 22, 2023 12:42 PM IST

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को प्रियंका गांधी लगातार अलग-अलग इलाकों में जनसभा कर रही हैं लेकिन चुरू जिले में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा स्थगित हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका हेलीकॉप्टर ही खराब हो गया। ऐसे में चुरू नहीं जा सकीं लेकिन उनका वॉइस नोट सभा में आई जनता को सुनाया गया।

मनोहरपुर में सभा के बाद खराब हुआ हेलीकॉप्टर
दरअसल प्रियंका गांधी बुधवार को पहले राजधानी जयपुर के नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र मनोहरपुर इलाके में सभा को संबोधित करने के लिए गई थी। इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई तो पहले तो वह 2 घंटे लेट हुई और बाद में उनका चूरू जाने का कार्यक्रम ही रद्द हो गया। इसके चलते चूरू की सभा में केवल प्रियंका का वॉइस नोट ही जनता को सुनाया गया। 

Latest Videos

प्रियंका ने सुनाए बचपन के किस्से
प्रियंका गांधी ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह छोटी थी तो कई बार सभाओं में अपने पिता के साथ जाया करती थी लेकिन जब जनता के काम नहीं होते थे तो लोग उन लोगों को उलाहना भी देते थे। ऐसे में उनके पिता गर्दन झुकाकर सभी की बातें सुनते थे।

भाजपा के नेताओं के पास कहां से आ रहे पैसे
प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने प्रचार के लिए मोदी सरकार लगातार बड़े-बड़े विज्ञापन के होर्डिंग्स लगावा रही है। इतना पैसा रोड शो का इंतजाम करने में लग रहा है। इतना पैसा आखिर इनके नेताओं के पास आ कहां से रहा है। ये लोग तो अपने आप को फकीर कहते हैं। इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए।

पढ़ें राहुल गांधी का पीएम पर निशाना, कहा- तीन जेबकतरे आते हैं और आप की जेब काटकर चले जाते हैं

इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी की करीब 8 से 10 सभा हुई है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की भी राजस्थान में इतनी ही सभाएं करवाई गई है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

4000 कमाने वाला बिहारी युवा कैसे बना 100 करोड़ का मालिक । Ashutosh Pratihast
'विधायक जी! मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ दो, आपको वोट दिया था' #Shorts #Mahoba #ViralVideo
दिवाली से पहले 24 Oct. को गुरु पुष्य योग, जानें खरीददारी के सबसे शुभ मुहूर्त
हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार, 13 मंत्रियों ने ली शपथ, दलित-जाट और OBC सब खुश
जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी अंतिम इच्छा?