प्रियंका गांधी का पीएम पर हमला- भाजपा राज में अडानी एक दिन में 16 हजार करोड़ कमा रहे और किसान सिर्फ 27 रुपये

Published : Nov 17, 2023, 06:15 PM IST
priyanka gandhi .

सार

राजस्थान दौरे पर गईं प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दोस्त एक दिन में 16 हजार करोड़ कमा रहे और किसान 27 रुपये पा रहा है। ये कैसी नीति है। 

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार टॉप पर है। शुक्रवार को राजस्थान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चित्तौड़गढ़ और डूंगरपुर इलाके में जनसभा करने पहुंची हैं। इस दौरान सभा में प्रियंका गांधी ने सबको चौंका दिया। प्रियंका गांधी ने भरी सभा में गायत्री मंत्र गाया। प्रियंका ने कहा कि यह मंत्र उन्हें उनकी दादी ने सिखाया था। उनकी दादी ने ही बताया था कि गायत्री माता हमारी संस्कृति की रक्षा करती है। इसके बाद वह पीएम मोदी की सरकार पर हमलावर हो गईं।

राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे सीएम, जैसे मुख्यमंत्री ढूंढ रहे हों
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे हैं। ऐसे में यूं लगता है मानो वह अपनी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री ढूंढ रहे हों। वहीं प्रियंका ने कहा कि वर्तमान में धर्म और जाति के आधार पर राजनीति हो रही है। 

भाजपा की घोषणाएं केवल पूंजीपतियों के लिए 
प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाएं करती हैं। इनका काम केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना होता है। आज देश के उद्योगपति अडानी भाजपा के शासन में एक दिन के 16 हजार करोड़ रुपए कमा रहे हैं और किसान दिनभर की मेहनत के बाद 27 रुपये पा रहे।

पढ़ें अपनी विधानसभा सीट पर खुद ही वोट नहीं डाल पाएंगे हनुमान बेनीवाल, जानें क्या है वजह

भाजपा के मंत्री ने 6 किसानों कुचल दिया था पर पीएम ने सुध नहीं ली
प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के ही एक मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से 6 किसानों को कुचल दिया। लेकिन एक बार भी प्रधानमंत्री उन किसानों के परिवारों से मिलने के लिए नहीं गए। प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में आज हालात यह हो चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है। इसलिए खुद राजस्थान में बार-बार आकर कोने-कोने में अपनी पार्टी के लिए सीएम ढूंढने में लगे हुए हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दूल्हा बन शाही राजा लगे कथावाचक इंद्रेश,दुल्हन का लुक था प्रिंसेज जैसा
Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया