राजस्थान में दूरबीन से मुख्यमंत्री ढूंढ रहे हैं पीएम मोदी...प्रियंका गांधी का हमला

Published : Nov 20, 2023, 04:08 PM ISTUpdated : Nov 20, 2023, 05:38 PM IST
priyanka gandhi 0

सार

प्रियंका गांधी राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए आई हैं। यहां केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पीएम मोदी दूरबीन से सीएम ढूंढ रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसी बीच प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। इसी के मदद्देनदर सोमवार को प्रियंका गांधी राजस्थान की केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व में चिकित्सा मंत्री रहे रघु शर्मा के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंची।

दूरबीन से सीएम ढूंढ रहे पीएम मोदी
यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि त्यौहारों में हम सब पूजा करने के पहले घर की सफाई करते हैं वैसे ही अब चुनाव का समय आ गया है तो सफाई जरूरी है। राजस्थान में अब पीएम मोदी दूरबीन से मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं। 

प्रियंका बोलीं- भाजपा आई तो कांग्रेस की योजनाएं कर देगी बंद
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा केवल जाति और धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा ने देश की संपत्ति अपने बड़े-बड़े उद्योगपति दोस्तों को दे दी है। भाजपा ने ही नोटबंदी कर देश की जनता को लाइनों में खड़ा कर दिया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो कांग्रेस की सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी।

गरीब और गरीब हुआ, अमीर और अमीर
प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में पिछले 5 सालों में गरीबों का कल्याण हुआ है लेकिन यदि देश की बात करें तो हालात ये हो चुके हैं कि गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और ज्यादा अमीर। महंगाई बढ़ने से गरीबों के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।

पढ़ें राजस्थान में पीएम मोदी बोले, पाली कभी भी पाला नहीं बदलता...यहां की हवा मेरे गुजरात को मजबूती देती है

इस बार प्रदेश में राहुल गांधी से ज्यादा दौरे प्रियंका गांधी के हो रहे हैं। वही प्रदेश में शेखावाटी बेल्ट ही अब ऐसा बचा है जहां कांग्रेस के सबसे कम नेता आए हैं। बाकी जगहों पर रैलियां और सभाएं की गई हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल