ससुराल वालों से तंग आकर दामाद ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Published : Aug 21, 2024, 05:51 PM IST
 sucide news

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक 28 वर्षीय युवक ने ससुराल वालों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में पत्नी, सास, ससुर और साले पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

राजस्थान में दामाद ने किया सुसाइड। राजस्थान के झुंझुनू जिले के मलसीसर इलाके से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां 20 अगस्त को 28 वर्षीय मुकेश सोनी नाम के एक युवक ने ससुराल वालों से परेशान होकर जान दे दी। उसने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। इसके बाद वो अपने पिता के पास गया और रोते हुए पूरा मामला बताया। हालांकि घर वाले उसे अस्पताल में लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर फैमिली को सौंप दिया गया।

मामले पर मलसीसर थाना अधिकारी कैलाश ने बताया-"मृतक  वार्ड नंबर 18 का रहने वाला है। परिवार के साथ मिलकर ज्वेलरी का काम करता है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों के करतूतों के बारे में विस्तार से लिखा है।"

युवक ने सुसाइड नोट में लिखी भावुक कर देने वाली बात

युवक ने सुसाइड नोट में लिखा-"मेरी पत्नी मधु, सास अंजू, ससुर सुखदेव और साला राहुल बार-बार मुझे पैसे के लिए बोल रहे हैं। मैं पूरी तरह से परेशान हो चुका हूं। मेरी पत्नी ने भी मेरे खिलाफ झूठा केस किया। मेरे मरने के बाद मेरी प्रॉपर्टी और LIC के बांड मेरे भाई बहन के नाम कर देना। मेरी पत्नी और बच्चों का कोई भी अधिकार नहीं होगा। मेरे पापा और मां ने मेरा बहुत साथ दिया। इन लोगों का कर्ज में कभी भी नहीं चुका पाऊंगा। मैं आपके बुढ़ापे का सहारा नहीं बन सका इसलिए मुझे माफ कर दीजिए।"

 पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज

युवक ने सुसाइड नोट में आगे लिखा कि पत्नी को चार लाख और साले को डेढ़ लाख रुपए दिए। बता दें कि मृतक की शादी 9 साल पहले कस्बे की ही रहने वाली मधु से हुई थी। जिनके दो बच्चे हैं। करीब 5 महीने पहले वाइफ मायके चली गई और अपने पति के खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें: कोलकाता के बाद राजस्थान में शर्मनाक घटना, अस्पताल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल