सऊदी अरब में नौकरी करते हैं पति, राजस्थान में 2 पत्नियों सहित मिले 4 शव, एक ही परिवार में हुई थी दोनों बहनों की शादी

Published : Jan 20, 2024, 11:01 AM ISTUpdated : Jan 20, 2024, 11:20 AM IST
 Rajasthan Nagaur Nuwa

सार

राजस्थान के नागौर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां दो महिलाओं के शव उनके बच्चों के साथ मिले हैं। एक साथ चार शव मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। ये सुसाइड है या हत्या इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

नागौर. राजस्थान के नागौर​ जिले में स्थित नुवा गांव में स्थित एक घर में बंद कमरे में दो महिलाओं और उनके दो बच्चों के शव मिले हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पहले बच्चों को मारा गया है। इसके बाद महिलाओं को मारा है। हैरानी की बात तो यह है कि ये दोनों महिलाएं आपस में बहनें हैं। जिनकी एक ही परिवार में शादी हुई थी और इनके पति सउदी अरब में काम करते हैं।

देर रात मिली चार लाशें

रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर राजस्थान के नागौर जिले से है। नागौर जिले में देर रात एक घर से एक साथ चार लाशें बरामद की गई हैं। उनमें दो बच्चे हैं और दो बहनें हैं। दोनो बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। दोनो के पति विदेश गए हुए हैं। दोनो बहनों के माता पिता ने उसके ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। नागौर जिले की मौलासर थाना पुलिस इस केस की जांच करने में जुट गई है।

दोनों बहनें और बच्चों के शव

पुलिस ने बताया कि साजिया और नाजिया दो बहनों के शव मिले हैं। उनके पास ही पांच साल की बच्ची और सात साल के बच्चे की भी लाश मिली है। दोनो बच्चे एक ही बहन के बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बच्चों की हत्या करने के बाद दोनो बहनों की जान ली गई है। उधर पुलिस का कहना है कि काफी हद तक संभव है कि दोनो बहनों ने पहले अपने बच्चों को मारा और उसके बाद खुद सुसाइड किया। देर रात हुई इस घटना के बाद चारों के शव बांगड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। फोरेसिक की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद