अयोध्या राम मंदिर महोत्सव में खलल डालने से पहले राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, खालिस्तानियों से मिलकर रच रहे थे साजिश

Published : Jan 20, 2024, 10:11 AM ISTUpdated : Jan 20, 2024, 11:18 AM IST
ayodhya rajasthan

सार

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गड़बड़ करने के उद्देश्य से राजस्थान के तीन बदमाशों के तार खालिस्तानी युवकों से जुड़ गए थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जयपुर.खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ मिलकर राजस्थान के तीन बदमाश अयोध्या में गड़बड़ करने वाले थे। इससे पहले सुरक्षा जांच एजेंसी ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। ये बदमाश अयोध्या में गड़बड़ करने की साजिश के चलते नक्शा लेने गए थे।

राजस्थान के तीन युवक गिरफ्तार

केवल राजस्थान नहीं बल्कि पूरे देश या फिर यूं कहे विश्व में हर कोने में रहने वाला सनातनी इन दोनों जश्न मना रहा है। यह जश्न 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का है। लेकिन इससे पहले एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसी ने राजस्थान के तीन युवकों को अयोध्या में गिरफ्तार किया है।

एटीएस की बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई को एटीएस ने अंजाम दिया है। तीनों के तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं जो बसों के जरिए अयोध्या पहुंचे थे। लेकिन जब संदिग्ध लगने पर इनसे पूछताछ की गई तो पूरा खुलासा हो गया। दरअसल यह तीनों कोई नक्शा लेने के लिए अयोध्या आए थे।

खालिस्तानी से मिलकर रची साजिश

अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि इनमें सीकर निवासी शंकर लाल कनाडा में मौजूद खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर के कांटेक्ट में था। हरमिंदर ने ही उसे अयोध्या में रेकी करने के लिए कहा था। इसके साथ ही सामने आया है कि आतंकी गुरुपत्वनत के कहने पर यह पूरा काम किया गया है।

शंकर पर कई केस दर्ज

आपको बता दे कि इन तीनों में शामिल शंकर जाजोद मूल रूप से सीकर के खंडेला इलाके का रहने वाला है। जिस पर पूर्व में करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। बीते दिनों ही उसे एक फायरिंग के मामले में कोर्ट से राहत मिली थी। पिछले लंबे समय से है जयपुर सहित आसपास के इलाकों में अपने धंधे जम रहा था।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल