MLA रविंद्र सिंह भाटी ने कर डाला ऐसा काम, अब पूरे देश में हो रही है चर्चा.....

Published : Nov 29, 2024, 12:16 PM IST
MLA Ravindra Singh Bhati

सार

राजस्थान के शिव विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 51 बेटियों का कन्यादान करने और दो हॉस्टल के निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उनका यह निर्णय न केवल राजनीति बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

जयपुर। राजस्थान में शिव विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह भाटी का नाम हमेशा से सुर्खियों में रहता है। राजनीति में वह अपने अलग ही अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। रविंद्र सिंह भाटी केवल राजनीति ही नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने एक ऐसा निर्णय लिया है। जिसके बाद केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी चर्चा है।

सर्व समाज की 51 बेटियों का कन्यादान करेंगे MLA

विधायक रविंद्र सिंह भाटी सर्व समाज की 51 बेटियों का कन्यादान करेंगे। इतना ही नहीं वह दो हॉस्टल के निर्माण के लिए 11-11 लाख रुपए भी देंगे। विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह शादी समारोह के दौरान नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल शादी में गोल टेबल की फैशन आ चुकी है। लोग शादियों के जरिए शक्ति प्रदर्शन सा कर रहे हैं।

विधायक ने दो हॉस्टलों को दिए 11-11 लाख रुपए

भाटी ने कहा कि आज का समय शिक्षा का है। तमाम शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने की जरूरत है। रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वह 51 लड़कियों का सामूहिक कन्यादान करके समाज को नई दिशा देंगे। इसके अलावा मल्लिनाथ हॉस्टल और बाहड़राव हॉस्टल के लिए 11-11 लाख रुपए देंगे।

नहीं है कोई सगी बहन

भाटी ने कहा कि मेरी भी बहन हैं लेकिन कोई सगी बहन नहीं है, हमेशा से मन था कि मैं कोई कन्यादान करूं। इस बारे में जब मैंने मेरे घरवालों को बताया तो उन्होंने भी समर्थन किया। जिसके बाद 51 लड़कियों की शादी में कन्यादान करने की ठानी है।

मारवाड़ क्षेत्र में शादी समारोह में बढ़ रही अराजकता

भाटी ने कहा कि मारवाड़ क्षेत्र में शादी समारोह में शराब और नशे की परंपरा एक गहरी जड़े जमा चुकी है। इसे स्टेटस सिंबल के रूप में देखा जाने लगा है। जो साधारण परिवारों पर काफी बोझ डालता है। इससे न केवल आर्थिक असमानता बढ़ती है बल्कि समाज में कुरीतियों भी बढ़ने लगी है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल