रमजान में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है ये खास वेज डिश, मुंह में रखती ही घुल जाती

Published : Mar 02, 2025, 01:06 PM IST
Ramadan 2025

सार

रमज़ान के पवित्र महीने में शीरमाल की मांग बढ़ जाती है। मुगलकाल से चली आ रही इस मीठी रोटी की रेसिपी और खासियत जानें।

अजमेर. रमजान के साथ ही आज से रोजे और इबादत का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में रोजे खोलने के दौरान खाए जाने वाले व्यंजन की डिमांड भी बढ़ गई है। इस मौके पर एक खास डिश सबसे ज्यादा खाई जाती है। अमूमन ये रमजान के महीने में ही तैयार की जाती है, इसलिए इसके लिए सब इंतजार में रहते हैं। सबसे खास बात ये है कि मुस्लिमों के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी इसे खासा पसंद करते हैं। जो कि पूरी तरह से वेज है। राजस्थान के सभी शहरों में इसकी सैंकड़ों दुकानें सजाई गई हैं।

रोजा-रमजान में स्पेशल होता है शीरमाल

हम बात कर रहे हैं शीरमाल की जो कि एक तंदूरी रोटी है और इसे मीठी बनाया जाता है। जो मुंह में रखते ही घुल जाती है। दरअसल आटे और मैदा के मिश्रण से इसे बनाया जाता है। दूध-घी से मिश्रण तैयार करने के बाद इसे तंदूर में पकाया जाता है। उसके बाद इलायची और केसर युक्त चाशनी में डुबोया जाता है। इसके बाद इसे सूखे मेवों में डाला जाता है। जिससे बड़ी मात्रा में इस पर काजू, बादाम और अखरोट चिपक जाती है। मुंह में रखते ही यह घुल जाती है।

 मुगलकाल से चली आ रही है यह डिश

इतिहासकार बताते हैं कि ये यह डिश मुगलकाल से चली आ रही है। रोजे के दौरान इसे खाने से ताकत के साथ ही पोषण भी मिलता है। हर रात बड़ी मात्रा में इसकी खपत होती है। एक शीरमाल यानी मीठी रोटी की कीमत बीस रुपए से लेकर दो सौ रुपए तक भी हो सकती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल