पथरी का इलाज कराने आया बुजुर्ग, पता चला किडनी गायब, सदमें में गई जान

Published : Aug 03, 2024, 08:19 PM ISTUpdated : Aug 03, 2024, 11:09 PM IST
kidney

सार

राजस्थान में मानव अंग के तस्करी करने का मामला सामने आया है। जहां मृतक के परिजनों में निजी अस्पताल पर किडनी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

राजस्थान क्राइम न्यूज। राजस्थान के पाली जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। गॉलब्लैडर में पथरी का ट्रिटमेंट कराने के लिए अस्पताल पहुंचे हुए बुज़ुर्ग को   पता चला की उनकी एक किडनी गायब है तो सदमे में आ गए। इलाज से पहले ही उनकी जान चली गई। सुमेरपुर थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है। कुछ समय पहले उन्होंने उदयपुर जिले में भी एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। 56 साल के रमेश के दामाद ने बताया कि 3 जुलाई को ससुर के पेट में दर्द हुआ। इस सिलसिले में सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में पता चला गॉलब्लैडर में पथरी है और साथ में पित्त की थैली में कैंसर भी है। पूरा परिवार घबरा गया। लेकिन डॉक्टरों ने कहा यहां दोनों चीजों का इलाज हो जाएगा।

रमेश का ऑपरेशन किया गया। 15 जुलाई तक अस्पताल में ही रखा गया। उसके बाद भेज दिया गया। लेकिन घर जाने के बाद तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने वापस  डॉक्टर से बातचीत की।  उन्होंने कहा-"अब कुछ नहीं हो सकता कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका है। अब  ज्यादा दिन जीवित नहीं रह सकते।" रमेश की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। उन्हें  उदयपुर ले जाया गया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। डॉक्टर ने दर्द का इंजेक्शन दिया कुछ घंटे रखने के बाद वापस घर भेज दिया। कुछ दिन तबीयत सही रही लेकिन 2 अगस्त को तबीयत फिर से बिगड़ गई।

कल शव का किया जाएगा पोस्टमार्टम

कल तबीयत बिगड़ने के बाद रमेश को सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सोनोग्राफी की और कहा कि लेफ्ट साइड की किडनी गायब है।‌ परिजनों को पता चली तो कोहराम मच गया।‌ ये सुनकर रमेश की मौत हो गई। मामले पर दामाद मुकेश का कहना है-"निजी अस्पताल में ही किडनी निकाली गई है। ऑपरेशन के समय दोनों मौजूद थी। लेकिन अब एक ही किडनी बची है। इस पर सुमेरपुर थाना प्रभारी भारत सिंह ने कहा-"मरीज का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा।कार्रवाई कल सभी के सामने होगी।उसके बाद पाली जिले के स्थित निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। इस बारे में आज केस दर्ज किया गया है।"

ये भी पढ़ें: 'बेबी तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो, आधी रात को लड़की ने प्रेमी को बुलाया, फिर

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी