दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में एक लड़के को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। दरअसल, वह आधी रात को प्रेमिका के बेडरूम में पकड़ा गया था। हालांकि लड़की ने खुद लड़के को कॉल करके मिलने के लिए बुलाया था।

दौसा. खबर राजस्थान के दौसा जिले से है। सिकंदरा थाना इलाके में शुक्रवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक लड़के को गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। वह चीखता रहा और लोग उसे जानवरी तरह लाठी-डंडे मारते रहे। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिससे पुलिसकर्मियों ने समय रहते पहुंचकर लड़के को बचा लिया। अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो लड़के के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। बता दें कि यह पूरा मामला प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात को जब प्रेमिका के बेडरूम में पहुंचा प्रेमी

सिकंदरा थाना अधिकारी सुनील लाल ने बताया कि 25 साल के युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे मारपीट करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है । शरूआती जांच में सामने आया है कि लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेमिका ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। वह रात 12 बजे सीधे लड़की के कमरे में पहुंच गया। लेकिन रूम में प्रेमिका तो नहीं मिली, बल्कि उसके परिवार वाले थे। इसके बाद लड़के को घर के बाहर पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पीटा गया।

सिर के बाल काटे और जानवरों की तरह मारते रहे डंडे

पहले लड़की के परिजनों ने युवक के सिर के बाल काट दिए। उसके बाद उसे डंडों से पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह दौसा जिले में इसी तरह एक युवक को चारपाई से बांधकर पीटा गया था ।‌ वह रात 1:00 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में कूद गया था। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया था। इसके बाद चारपाई से बांध इस तरह पीटा था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

माता-पिता की हरकतों से तंग आ चुकी थी जवान बेटी, आखिर में उसे मरना ही पड़ा