
जोधपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति की बात करते हुए सीए अशोक गहलोत ओर कांग्रेस पर हमला बोला।
योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों अतुल भंसाली, देवेन्द्र जोशी और डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ के लिए वोट करने का आग्रह किया। योगी ने कहा, "दो साल पहले जोधपुर में सड़कों पर नंगी तलवारें लहराते दंगाइयों को देखा गया था। यह खतरनाक सीन था। अगर ऐसा उत्तर प्रदेश में होता तो बुलडोजर इन दंगाइयों को कुचल देता, लेकिन राजस्थान सरकार चुप रही।"
सरदारपुरा है राजस्थान की हॉट सीट, मैदान में हैं अशोक गहलोत
जोधपुर के सरदारपुरा को राजस्थान की हॉट सीट माना जा रहा है। यहां भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह राठौड़ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मैदान में हैं। चुनावी सभा में योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार वोट बैंक बचाने के लिए अराजकता फैलाती है। यह चिंता की बात है। अशोक गहलोत की सरकार कर्फ्यू और दंगों की सरकार है।
यह भी पढ़ें- रक्षामंत्री ने मंच से आखिर किसे ललकारा? कहा मां का दूध पिया है तो...इतने गुस्से में क्यों थे राजनाथ सिंह
संतों की हत्याओं पर सरकार उदासीन रही
योगी ने कहा कि अलवर और जोधपुर में संतों की हत्याओं पर सरकार उदासीन रही। यह अफसोस की बात है। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट डालते समय इन बातों को अपने ध्यान में रखें। उन्होंने स्वच्छ जल उपलब्ध कराने पर इसके प्रभाव पर जोर देते हुए भाजपा द्वारा लागू की गई जल योजना की सफलता पर भी प्रकाश डाला। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान चुनाव की दो सबसे रहस्यमयी तस्वीरें: जिनके बगैर BJP-कांग्रेस को नहीं मिलेगी सत्ता की चाबी
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।