पति की मौत पर इंश्योरेंस लेना चाहती थी, लेकिन पत्नी भी मारी गई...साथ में साथी को भी ले गई

Published : Apr 27, 2024, 10:48 AM IST
road accident

सार

पति की मौत के बाद पत्नी अपने नंददोई के साथ इंश्योरेंस का क्लेन लेने के लिए जा रही थी। लेकिन रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया और दोनों की भी मौत हो गई। यह हादसा राजस्थान के फतेहपुर के कृषि कॉलेज के पास हुआ।

फतेहपुर. राजस्थान के फतेहपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और एक पुरुष है। महिला के पति की एक महीने पहले ही मौत हो गई थी। ऐसे में वह अपने नंदोई के साथ इंश्योरेंस के कागजात बनवाने के लिए जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते ही यह हादसा हो गया। जिसमें दोनों लोगों की मौत हो गई।

पति करता था सरकारी नौकरी...

हादसा फतेहपुर के कृषि कॉलेज के पास हुआ। जिसमें सुनीता कंवर(35) और पप्पू सिंह की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से काफी दूर चली गई। हालांकि घटना के बाद कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में मरने वाली सुनीता का पति पहले वन विभाग में नौकरी करता था। लेकिन एक महीने पहले ही उसकी मौत हो गई।

सुनीता के ससुर और देवर की भी मौत हो चुकी

ऐसे में 8 साल और 6 साल के दो बेटों का गुजारा करने के लिए वह अपने नंदोई पप्पूसिंह के साथ इंश्योरेंस के कागजात बनवाने के लिए जा रही थी। हादसे में जान गंवाने वाले पप्पू सिंह की पत्नी की भी कोरोना काल में मौत हो चुकी है। महज इतना ही नहीं सुनीता के ससुर और देवर की भी मौत हो चुकी है। अब परिवार में कोई कमाने वाला तक नहीं बचा...

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO