राजस्थान के पाली जिले में बड़ी घटना, ऑफिस में घुसकर सेल्समैन ने काटा मैनेजर का गला

Published : Jan 20, 2024, 01:55 PM ISTUpdated : Jan 20, 2024, 01:59 PM IST
pali rajasthan

सार

राजस्थान के पाली जिले में एक सेल्समैन ने मारूति शोरूम के मैनेजर का गला काट कर जान से मारने की कोशिश की। ऐसे में मैनेजर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

पाली. राजस्थान के पाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कार के शोरूम में काम करने वाले सेल्समैन ने अपने ही मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। सेल्समैन ने मैनेजर के गले पर ब्लेड से वार किया। जिससे मैनेजर का आधा से ज्यादा गला कट गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ऑफिस में घुसकर किया वार

पूरी घटना जोधपुर के मारुति शोरूम की है। हालांकि गनीमत रही कि मैनेजर की सांस लेने वाली नली डैमेज नहीं हुई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना तब हुई जब कमलेश भाटी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां शेरसिंह आया और उन पर वार करना शुरू कर दिया। खून देखकर और कमलेश की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोग पहुंचे और उन्होंने कमलेश को अस्पताल पहुंचाया।

हमला करके फरार हो गया सेल्समैन

हालांकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी शेर सिंह वहां से फरार हो गया। जिसके खिलाफ अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते सेल्समैन ने मैनेजर पर हमला किया।

खून ही खून हो गया

शोरूम में काम करने वाले अन्य लोगों ने बताया कि घटना के बाद मैनेजर कमलेश के गले से इतना खून बहा कि उनके ऑफिस में पूरे फर्श का रंग ही लाल हो गया था। फिलहाल अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश