राजस्थान से हैरान करने वाली खबर: बोरवेल में समां गई 26 साल की महिला, दर्दनाक मौत...

Published : Feb 08, 2024, 11:13 AM IST
Sawai madhopur news

सार

राजस्थान के गंगापुर सिटी में बोरवेल में बच्चा नहीं 26 साल की महिला गिर गई। एसपी से लेकर कलेक्टर तक पहुंच गए। लेकिन महिला को बचा नहीं सके…बोरवेल में ही युवती ने दम तोड़ दिया।

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। अक्सर आपने सुना होगा कि पानी के लिए खोदे गए बोरवेल में बच्चे गिर गए और उनको काफी प्रयासों के बाद बचाने की कोशिशें भी की गई। लेकिन गंगापुर सिटी में बोरवेल में बच्चा नहीं 26 साल की महिला गिर गई। उसे बचाने के लिए 11 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन बात नहीं बनी। अब बॉडी निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया जा रहा है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गंगापुर सिटी के बैरवा की ढाणी का है मामला

दरअसल बैरवा की ढाणी, गंगापुर सिटी इलाके में रहने वाली मोना बाई के साथ यह घटना घटित हुई है। मोना बाई के परिवार के सदस्यों ने पानी के लिए घर के पीछे ही खेत के पास बोरवेला खोदा था। करीब एक महीने पहले इसे खोदा गया था, लेकिन करीब सौ फीट गहराई तक भी पानी की एक बूंद नहीं मिली। तो उसे और खोदना बंद कर दिया गया लेकिन उसे भरा नहीं गया।

बोरवेल में ही महिला की मौत

मंगलवार रात मोना बाई अपने कमरे से बाहर निकली और खेत की तरफ शौच के लिए गई। वहां पर बोरवेल में पैर चला गया और वह सीधी नीचे गिर गई। मोना को तलाश कर रहे परिवार को इसकी जानकारी बुधवार सवेरे मिली। उसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। बुधवार शाम करीब छह बजे से रेस्क्यू किया गया, लेकिन आज तड़के चार बजे तक भी बात नहीं बनी। इस बीच मोना की जान चली गई।

कलेक्टर हरीराम मीणा ने बताई पूरी कहानी

उसके बाद रेस्क्यू बंद कर दिया गया है और अब शव निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। मौके पर मौजूद कलेक्टर हरीराम मीणा ने बताया कि पीछे मकान और उपर हाईटेंशन लाइन होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। अब शव निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। रेस्क्यू करने वाली टीम का कहना है कि बोरवेल में इतने बड़े इंसान के गिरने के मामले बेहद कम होते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट