जवान करने के लिए Minor Girls को देते पावर वाले इंजेक्शन, फिर कराते जिस्मफरोशी

Published : Apr 27, 2025, 11:07 AM IST
Sawai Madhopur Police

सार

सवाई माधोपुर पुलिस ने 19 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से छुड़ाया और 4 महिला दलालों को गिरफ्तार किया। जल्दी जवान दिखने के लिए लड़कियों को इंजेक्शन दिए जाने की आशंका है।

जयपुर. प्रदेश में आए दिन हम पुलिस द्वारा देह व्यापार के अड्डों पर की गई कार्रवाई के बारे में सुनते हैं। हालांकि ज्यादातर अड्डे होटलों या स्पा सेंटर की आड़ में चलते हैं। यहां पर जो लड़कियां होती है वह बालिग होती है। लेकिन राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में पुलिस के द्वारा नाबालिग लड़कियों से जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए मौके से 19 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने यहां से चार महिला दलालों को पकड़ा है।

नई दिल्ली की रिपोर्ट में शर्मनाक खुलासे

यह पूरी कार्रवाई विनोबा बस्ती में की गई। पुलिस को इस संबंध में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन नई दिल्ली के द्वारा रिपोर्ट मिली थी कि बस्ती में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का अवैध धंधा करवाया जा रहा है। मानव तस्करी करके इन्हें यहां पर लाया जाता है और फिर इन्हें गलत काम में धकेल दिया जाता है। इस रिपोर्ट के बाद सवाई माधोपुर एसपी ममता गुप्ता, दिल्ली के संगठन के सीनियर डायरेक्टर मनीष शर्मा के द्वारा जॉइंट रूप से छापामार कार्रवाई के लिए प्लान तैयार किया गया।

मौके से चार महिला दलालों भी गिरफ्तार

 महिला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर दबिश देते हुए 19 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मौके से चार महिला दलालों को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस पता लग रही है कि आखिर इन नाबालिग लड़कियों को कहां से और क्या लालच देकर लाया जाता था। क्या इस गिरोह से और भी लोग जुड़े हैं।

अश्लील सामग्री और हार्मोन के इंजेक्शन भी मिले

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौके से कई अश्लील सामग्री के साथ शराब की खाली बोतल मिली है। संभावना यह भी है कि इन सभी नाबालिग लड़कियों को हार्मोन के ऐसे इंजेक्शन भी लगाए जाते थे जिससे कि यह जल्दी जवान दिखने लगी। वहीं आपको बता दें कि जब बालिग लड़के और लड़कियों को इस तरह के काम करते हुए पकड़ा जाता है तो उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। लेकिन इस मामले में नाबालिग लड़कियां शामिल थी। ऐसे में संभावना है कि पुलिस पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करके जांच करेगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?