सवाई माधोपुर दहला देने वाली वारदात: कड़े के लिए बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, पैर तक काड डाले

Published : Apr 20, 2025, 07:07 PM IST
Sawai Madhopur Shocking crime news

सार

Sawai Madhopur Shocking crime news : सवाई माधोपुर के जाहिरा गांव में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उनके पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सवाई माधोपुर (राजस्थान). जिले के बामनवास क्षेत्र के जाहिरा गांव में रविवार दोपहर हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अज्ञात हमलावरों ने गांव की एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। मृतका की पहचान 60 वर्षीय उर्मिला मीणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब उर्मिला मीणा अपने घर के पास खेत की ओर गई थीं। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। उन्होंने पहले महिला को नीचे गिराया, फिर उनके दोनों पैर काट डाले ताकि वे चांदी के कड़े निकाल सकें। इसके बाद गला रेतकर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी गई।

जयपुर से पहुंची स्पेशल एफएसएल की टीम

चश्मदीद ग्रामीणों ने जब शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही, जयपुर से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी है।

इस बर्बर घटना से पूरे सवाई माधोपुर में हड़कंप

  • इस बर्बर घटना से गांव में गहरा रोष है। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को जाहिरा बस स्टैंड पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
  • पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी