पिता आर्मी में और स्कूल जाने वाली बेटी बनी स्लीपर सेल, पढ़ें राजस्थान पुलिस का खौफनाक खुलासा

राजस्थान में चुनावी माहौल है, लेकिन इसी बीच सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर से शॉकिंग खबर है। यहां स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की स्लीपर गैंग से जुड़ गई थी। पुलिस ने इस बारे में खुलासा किया है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Oct 10, 2023 6:16 AM IST / Updated: Oct 10 2023, 11:51 AM IST

जोधपुर. एक तरफ जहां राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक लड़की के लव जिहाद में फंसने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई है। हालांकि अब पुलिस ने लड़की को तो दस्तयाब कर लिया है लेकिन गैंग द्वारा उसका ब्रेन वॉश कर दिया गया ऐसे में वह लड़की अपने माता-पिता को भी कुछ नही मान रही है।

स्कूल में पढ़ने वाली सहेली ने कराई थी स्लीपर गैंग से मीटिंग

दरअसल, लड़की जोधपुर के ही शिकारगढ़ इलाके में सेवा के क्वार्टर में रहती है। जिसके पिता सेवा में जवान है। स्कूल में पढ़ने के दौरान ही लड़की की मुलाकात दूसरी लड़की से हुई। जो हकीकत में स्लीपर सेल की तरह काम कर रही थी। इस स्लीपर सेल ने हीं लड़की को अपने गिरोह के लोगों से मिलवाया।

परिवार समझता बेटी जा रही है स्कूल...लेकिन सच कुछ और था

गिरोह के जैसे में आने के बाद जवान की बेटी करीब 15 दिनों तक स्कूल भी नहीं पहुंची जिसके बाद घर वालों को पूरे मामले का पता चला। हालांकि मामले में स्कूल ने 15 दिन तक लड़की को सस्पेंड कर दिया। जब 15 दिन का सस्पेंशन खत्म होने के बाद लड़की स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुई तो वह स्कूल नहीं पहुंची और कहीं फरार हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन लव जिहाद गिरोह से जुड़े लोग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

लड़किया हीं लड़कियों को करती हैं टारगेट

बता दें की लव जिहाद गैंग हमारे बीच रहकर ही काम करता है। यह हमारी लड़कियों के बीच अपने गिरोह से जुड़ी लड़कियों को भेज देते हैं और वह लड़कियां हमारी लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें अपने झांसे में ले लेती है और फिर हमारी लड़कियों से समुदाय विशेष के लोग शादी का झांसा देकर रेप करते हैं या फिर उनके साथ शादी करके खूब बच्चे पैदा करते हैं जिससे कि समुदाय विशेष की आबादी बढ़े। फिलहाल लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह एक्टिव है।

 

Share this article
click me!