बीच रास्ते गला काटने का खौफनाक सच आया सामनेः युवक ने मारा था पोते को चाटा, दादा काट लाया सिर, थाने पहुंच किया सरेंडर

Published : May 19, 2023, 04:53 PM ISTUpdated : May 19, 2023, 05:51 PM IST
arrest

सार

राजस्थान के जालोर शहर में गुरुवार के दिन 25 साल के युवक की निर्मम तरीके गला काटकर हत्या करने के मामले में जो खुलासा हुआ है वह हैरान कर देने वाला हुआ है। युवक ने एक लड़के को चांटा मारा था तो उसके दादा ने गर्दन ही उतार दी फिर थाने पहुंच सरेंडर कर दिया।

जालोर (jalore news).राजस्थान के जालोर शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 25 साल के एक युवक की बीच सड़क निर्मम हत्या कर दी गई। जिस जगह हत्या की गई वह रिहायशी इलाका है। उसकी लाश उसके घर से कुछ दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली। लाश के सिर नहीं था। धड़ से खून लगातार बहे जा रहा था। परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को लाश नहीं उठाने दी। इस मामले को लेकर चौबीस घंटे तक इंटरनेट भी पूरे जिले में बंद रहा। धरने प्रदर्शन के बीच पीडित परिवार की कुछ शर्तें प्रशासन ने मानी तब जाकर आज मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मामला आहोर थाना इलाके का है। गुरुवार को हुए इस हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया गया है।

पूरा विवाद एक चांटे का बताया जा रहा

मिली जानकारी के अनुसार पादरली गांव में रहने वाले किशोर सिंह भोमिया राजपूत की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या करने कुछ घंटों बार हत्यारे ने सरेंडर कर दिया और थाने पहुंच गया। हांलाकि उसने परिवर समेत अपना घर छोड़ दिया था। परिवार के बारे में जानकारी मिली कि वह दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार सवेरे से लेकर रात तक इंटरनेट बंद कर दिया गया था। शुक्रवार सवेरे इंटरनेट सेवा बहाल की गई है।

इसलिए आरोपी ने युवक का धड़ से अलग कर दिया था सर

बताया जा रहा है कि आरोपी सांकला राम भील, मृतक किशोरी सिंह के घर के नजदीक ही रहता है। जब सांकरा राम अपने दस साल के पोते को लेकर अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था तो इस दौरन किशोर सिंह वहां से गुजरा और उसने गुस्से में सांकरा राम के पोते के चांटा मार दिया था और सांकरा राम को भी गालियां दी थी। इसी बात से गुस्सा होकर बुधवार रात सांकला राम ने किशोर सिंह की गला काटकर हत्या कर दी थी। गुरुवार सवेरे उसने सरेंडर कर दिया।

माहौल खराब होने के डर से पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल का बंदोबस्त किया। किशोर सिंह के परिजनों ने मुआवजा और गिरफ्तारी संबधी कई शर्तें रख दीं प्रशासन के सामने। इस पर शुक्रवार सवेरे प्रशासन ने पीड़ित परिवार की शर्तें मानीं और तब जाकर करीब ग्यारह बजे किशोर सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। सांकला राम ने हत्या क्यों कि इस बारे में और जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- शॉकिंग घटना: बीच सड़क लड़के को मारकर फेंका, सिर काट कर ले गए दरिंदे-खोपड़ी से टपकता रहा खून

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी