पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ रहने लगा, लेकिन डिमांड पूरी करते करते बन गया अपराधी

Published : Sep 20, 2023, 04:16 PM IST
bhilwara news

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान कर देने वाली खबर है। जहां एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़ कर प्रेमिका के साथ लिव इन में रहने लगा। लेकिन प्रेमिका के शौक और डिमांड बढ़ती गई तो वह अपराधी बन गया। 

जयपुर. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से खबर है। पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में दो तस्करों को अरेस्ट किया है। दोनो भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं और अब दोनो को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच भीलवाड़ा जिले की गुलाबपुरा पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा-नसीराबाद नेशनल हाइवे पर पुलिस चौकी के पास एक लग्जरी कार से नशे का सामान बरामद हुआ। कार से एक किलो पांच सौ ग्राम से ज्यादा अफीम और सात किलो से ज्यादा डोडा चूरा जब्त किया गया है। साथ ही दो तस्करों को अरेस्ट किया गया है जो इस माल को डिलीवर करने जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए तस्कर भैरूलाल जाट और उसका दोस्त गोपाल लाल जाट है।

प्रेमिका की डिमांड बढ़ती जा रही थी

पुलिस ने बताया कि भैरू लाल जाट पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़ कर अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रह रहा था। उसने अपनी प्रेमिका को गुलाबपुरा इलाके में नया मकान तक खरीदकर दिया था। इस मकान के लिए उसने कुछ लोगों से पैसा उधार तक लिया। उसके बाद भी प्रेमिका की डिमांड बढ़ती जा रही थी।

पत्नी को छोड़ा तो आ गए बुर दिन

आखिर भैरू लाल ने एक दोस्त गोपाल के साथ मिलकर तस्करी करना शुरु कर दिया। भीलवाड़ा पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक बाइक सवार को संदिग्ध दिखने के कारण पकड़ा गया था। उसने बताया कि वह एक कार को एस्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस ने कार सवारों को पकडा तो पता चला कि दोनो तस्कर हैं और माल डिलेवर करने जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि भैरू लाल अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रह रहा था और उसके कारण तस्कर बना। प्रेमिका को इसकी जानकारी थी लेकिन वह थाने मिलने तक नहीं आई।

यह भी पढ़ें-घूंघट पर मत जाइए, 24 साल की इस युवती के कारनामे सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट