मकर संक्रांति पर इस शहर में दरिंदगी: मासूम को गैंगरेप के बाद मरने के लिए छोड़ दिया

Published : Jan 15, 2024, 12:11 PM IST
 Rajsamand News

सार

एक तरफ देश में आज मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। लोग नर्मदा और गंगा मे डुबकी लगाकर पुण्य का लाभ उठा रहे हैं। वहीं राजस्थान में इस दिन एक मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप किया। राजसमंद पुलिस के अनुसार पूरी घटना देवगढ इलाके की है।

राजसमंद. राजस्थान में फिलहाल मकर संक्रांति का पर्व चल रहा है। सभी लोग "वो काटा" के शोर में डूबे हुए हैं। इसी बीच राजस्थान के राजसमंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की से दो युवकों ने गैंगरेप किया। केवल इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। अब मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

रेप के बाद दरिदों ने बनाया मासूम का घिनौना वीडियो

राजसमंद पुलिस के अनुसार पूरी घटना देवगढ इलाके की है। जहां दो युवकों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। घटना में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बीती शाम दो अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दोनों आरोपी चंदन सिंह और गोवर्धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

लड़की ने पुलिस को सुनाई दर्दभरी अपनी कहानी

पुलिस के अनुसार दो पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक नाबालिग रोते हुए दिखाई दी। जब उन्होंने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को वहां बुलाया और फिर लड़की ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई।

दोनों आरोपी पहले भी कर चुके हैं क्राइम

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर किसी सुनसान जगह पर लेकर गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान एक साथी मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड करता रहा। रेप के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। दोनों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। दिन में चंदन तो ड्राइवरी का काम करता है। जिसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जबकि गोवर्धन शराब पीने का आदि है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

15 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी में भारी बारिश; महाराष्ट्र में भी अलर्ट
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट